Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोहान्सबर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जोहैनिसबर्ग जोबर्ग; जोज़ी; एगोली (स्वर्ण शहर); ख़ाउतेंग (स्वर्ण स्थान); मैबोनेंग (प्रकाश का शहर); जोनी; अफ़्रीका का महानतम शहर; जीगाबर्ग Unity in Development जोहैनिसबर्ग डाउनटाउन Flag of Johannesburg, South Africa.svg Coat_of_Arms_of_Johannesburg.svg Map of Gauteng with Johannesburg highlighted.svg जोहैनिसबर्ग की स्थिति Sf-map.png जोहैनिसबर्ग की स्थिति दर्शाता दक्षिण अफ़्रीका का मानचित्र bvbvbvbvvbvbv Country दक्षिण अफ़्रीका प्रांत ख़ाउतेन्ग प्रान्त महापौर अमोस मैसोंडो (ANC)http://www.dlg.gpg.gov.za/municipalaties-details.asp?id=1 City of Johannesburg Metropolitan Municipality Gauteng Department of Local Government 2008-09-29 https://web.archive.org/web/20081221170605/http://www.dlg.gpg.gov.za/municipalaties-details.asp?id=1 21 दिसंबर 2008 dead स्थापना 1886 1 E9 Municipal Demarcation Board, South Africa https://web.archive.org/web/20090426025726/http://www.demarcation.org.za/ 26 अप्रैल 2009 Retrieved on 2008-03-23. 1644.96 2007 Statistics South Africa, Community Survey, 2007, Basic Results Municipalities (pdf-file) https://web.archive.org/web/20130825124835/http://www.statssa.gov.za/Publications/P03011/P030112007.pdf 25 अगस्त 2013 Retrieved on 2008-03-23. 3888180 2364 10267700 SAST +2 26 12 16 S 28 2 44 E 1753 011 www.joburg.org.za हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहैनिसबर्ग दक्षिण अफ़्रीका का सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ़्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ़्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नज़दीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहाँ आते हैं। पर्यटक यहाँ अपारथिद म्‍यूज़ीयम, हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूज़ीयम, गोल्‍ड रीफ़ सिटी, जोहैनिसबर्ग ज़ू, जोहैनिसबर्ग आर्ट गैलरी आदि स्‍थान देख सकते हैं। प्रमुख आकर्षण अपारथिद म्‍यूज़ीयम यह म्‍यूज़ीयम जोहैनिसबर्ग में गोल्‍ड रीफ़ सिटी के पास स्थित है। इस म्‍यूज़ीयम में 20वीं शताब्‍दी के दक्षिण अफ़्रीका के इतिहास को चित्रों के माध्‍यम से समझाया गया है। इस म्‍यूज़ीयम को आम लोगों के लिए 2001 में खोला गया था। घूमने का समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक। हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूज़ीयम यह जोहैनिसबर्ग का सबसे बड़ा म्‍यूज़ीयम है। यह म्‍यूज़ीयम औरलैंडो वेस्‍ट में स्थित है। यहीं पर हेक्‍टर पीटरसन की हत्‍या की गई थी। इन्‍हीं के नाम पर बाद में इस म्‍यूज़ीयम का नाम हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूज़ीयम रख दिया गया। यह म्‍यूज़ीयम 16 जून 2002 को आम जनता के लिए खोला गया था। गोल्‍ड रीफ़ सिटी गोल्‍ड रीफ़ सिटी जोहैनिसबर्ग में मनोरंजन का एक बहुत बड़ा केंद्र है। यह जोहैनिसबर्ग के सेंट्रल बिज़निस डिस्‍ट्रीक में सोने की खान के पास स्थित है। यह पार्क सोने की खान विषयवस्तु पर आधारित है। इस पार्क में काम करने वाले कर्मचारी 1880 के समय के पोशाक पहनते हैं। यहाँ की सभी इमारत भी उसी समय के अनुसार डिज़ाइन की गई है। इस पार्क में पर्यटक खादान से धातु निकाल कर सोना बनाने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। जोहैनिसबर्ग ज़ू यह जोहैनिसबर्ग का सबसे बड़ा ज़ू है। इस ज़ू की स्‍थापना 1904 में की गई थी। इस ज़ू में जानवरों की करीब 3000 प्रकार की प्रजातियाँ हैं। यह ज़ू विश्‍व के उन गिने-चुने जगहों में है, जहाँ सफ़ेद शेर पाए जाते हैं। इस ज़ू में साइबेरियन बाघ भी पाए जाते हैं तथा यहाँ जानवरों के लिए एक चिकित्‍सालय भी है। जोहैनिसबर्ग आर्ट गैलरी यह गैलरी जोहैनिसबर्ग के सेंट्रल बिज़निस डिस्‍ट्रीक के जोबर्ट पार्क के पास स्थित है। इस आर्ट गैलरी की इमारत का डिज़ाइन एडवर्ड लुटियंस (मूल उच्चारण: लट्यंज़) द्वारा बनाया गया था। इस गैलरी में 15 प्रदर्शनी हॉल तथा एक हस्‍तशिल्‍प गार्डिन है। इस गैलरी में 17वीं शताब्‍दी की डच पेंटिंग्‍ज़, 18वीं तथा 19वीं शताब्‍दी की ब्रिटिश पेंटिंग्‍ज़ एवं 19वीं शताब्‍दी की अफ़्रीकी पेंटिंग्‍ज़ रखी हुई हैं। इसके अलावा इस गैलरी में अन्‍य विभिन्‍न प्रकार की शैलियों की पेंटिंग्‍ज़ भी रखी हुई हैं। म्‍यूज़ीयम अफ़्रीका इसे अफ़्रीकन म्‍यूज़ीयम के नाम से भी जाना जाता है। यह जोहैनिसबर्ग में स्थित एक ऐतिहासिक म्‍यूज़ीयम है। यह म्‍यूज़ीयम मार्किट थियेटर के पास स्थित है। इस म्‍यूज़ीयम की स्‍थापना 1933 ई में की गई थी। इस म्‍यूज़ीयम में प्राचीन अफ़्रीकी संस्‍कृति से संबंधित वस्‍तुएँ रखी हुई हैं। इस वस्‍तुओं में टोकने, संगीत यंत्र, बर्तन, कपाल आदि प्रमुख हैं। मार्किट थियेटर यह थियेटर जोहैनिसबर्ग के निचले भाग में एडवर्डियन बिल्डिंग में स्थित है। इस थियेटर की स्‍थापना 1976 ई में हुई थी। यह जोहैनिसबर्ग का पहला ऐसा थियेटर था, जहाँ नस्‍लवाद नहीं था। इस बिल्डिंग में एक बाज़ार भी हुआ करता था। इसलिए इस थियेटर का नाम मार्किट थियेटर पड़ा। इसी थियेटर में पहली बार अश्‍वेत कलाकारों ने अपनी लोक कला का प्रदर्शन किया था। नेल्‍सन मंडेला नैशनल म्‍यूज़ीयम यह जोहैनिसबर्ग में आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्‍थान है। यह पहले नेल्‍सन मंडेला का घर हुआ करता था। इसे ही बाद में म्‍यूज़ीयम में तब्‍दील कर दिया गया। इस म्‍यूज़ीयम में नेल्‍सन मंडेला से संबंधित वस्‍तुओं को रखा गया है। द साउथ ऐफ़्रीकन म्‍यूज़ीयम ऑव रॉक आर्ट इस म्‍यूज़ीयम में पत्‍थर की नक्‍काशीदार वस्‍तुओं को रखा गया है। इसमें से कुछ वस्‍तुएँ तो आदिमानवों की है। यह म्‍यूज़ीयम येल रोड पर स्थित है। घूमने का समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। फोन नं: +27 (0)11 717-6051 वेबसाइट: enquiries@rockart.wits.ac.za आवागमन जोहैनिसबर्ग जाने के लिए सबसे आसान तरीका वहाँ पायुयान से जाना है। जोहैनिसबर्ग में ओर टाम्‍बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसे जोहैनिसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी कहा जाता है। यहाँ विभिन्‍न देशों से नियमित रूप से फ़्लाइटें उतरती रहती है। भगिनी शहर जोहैनिसबर्ग के भगिनी नगर इस प्रकार से हैं: ताईवान ताइपेई, ताईवान यूनाइटेड किंगडम बर्मिंगम, यूनाइटिड किङ्डमhttp://www.birmingham.gov.uk/GenerateContent?CONTENT_ITEM_ID=8619&CONTENT_ITEM_TYPE=0&MENU_ID=10968&EXPAND=181 Partner Cities Birmingham City Council 2008-09-30 https://www.webarchive.org.uk/wayback/archive/20090318170128/http://www.birmingham.gov.uk/GenerateContent?CONTENT_ITEM_ID=8619&CONTENT_ITEM_TYPE=0&MENU_ID=10968&EXPAND=181 18 मार्च 2009 dead संयुक्त राज्य न्यू यॉर्क, (संयुक्त राज्य)http://www.sister-cities.org/icrc/directory/Africa/SouthAfrica Online Directory: South Africa, Africa Sister Cities International 2008-09-30 https://web.archive.org/web/20080924185540/http://www.sister-cities.org/icrc/directory/Africa/SouthAfrica 24 सितंबर 2008 dead ब्राज़ील साओ पाउलो, ब्राज़ील. चीन क्ज़ीयान, चीन टिप्पणी 2 सन्दर्भ Early Johannesburg, Its Buildings and People. Hannes Meiring, Human & Rousseau. 1986. 143 pages. ISBN 0-7981-1456-8 Gold! Gold! Gold! The Johannesburg Gold Rush. Eric Rosenthal, AD. Donker, 1970, ISBN 0-949937-64-9 Johannesburg: The Elusive Metropolis. Sarah Nuttall. Duke University Press. 9 जनवरी 2005. 210 pages. ISBN 0-8223-6610-X. The Corner House: The Early History of Johannesburg. Alan Patrick Cartwright. MacDonald. 1965. 293 pages. इन्हें भी देखें Large Cities Climate Leadership Group बाहरी कड़ियाँ Johannesburg Government Official website of the City of Johannesburg Gauteng Provincial Government Other Gauteng Tourism Authority Johannesburg on Birmingham's Partner City page Johannesburg Tourism official website Johannesburg -26.19730 28.04224 17 Johannesburg श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के नगर श्रेणी:ख़ाउतेन्ग प्रान्त श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका की प्रान्तीय राजधानियाँ