411 REFERENCE · Wikipedia
१९२९
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
1929 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है।
घटनाएँ
3 जनवरी- महात्मा गांधी लार्ड इरविन से मिले।
८ अप्रैल- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका और अपनी गिरफ्तारी दी।
१३ जुलाई- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरु की।
१७ जुलाई - सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिया।
23 जुलाई- इटली में फासीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
29 अक्टूबर- न्युयार्क में काला मंगलवार। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ 1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत हो गई।
31 दिसम्बर- महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरु किया।
अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ
जन्म
27 फरवरी - पैट्रीशिया वार्ड हेल्स - संयुक्त राजशाही की भूतपूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी
29 मार्च - उत्पल दत्त (निधन 1993)
१ अप्रैल- मिलान कुंदेरा, फ्रांसीसी तथा चेक उपन्यासकार (द अनबेयरेबल लाइटनेस ऑफ बीइंग), (द बुक ऑफ लाफ्टर ऐंड फॉरगेटिंग), (द जोक)
1 जून - नर्गिस (निधन 1981)
23 जून - जून कार्टर (निधन 2003)
20 जुलाई - राजेन्द्र कुमार - हिंदी चलचित्र अभिनेता (मासूम) (निधन 1999)
4 अगस्त - किशोर कुमार - हिन्दी चलचित्र पार्श्वगायक, अभिनेता (पड़ोसन) (निधन 1987)
6 सितंबर - यश जौहर (निधन 2004)
28 सितंबर - लता मंगेशकर - विश्व एवं भारत की प्रख्यात पार्श्वगायिका एवं भारत भारत रत्न से सम्मानित हस्ती (निधन: 2022)
निधन
जनवरी-मार्च
अप्रैल-जून
जुलाई-सितंबर
अक्टूबर-दिसम्बर
१९२९
१९२९