411 REFERENCE · Wikipedia
वायोमिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|अमेरिका के नक्शे में
वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं।
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य