Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चेसिंग लिबर्टी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Chasing Liberty Chasing_Liberty_poster.JPG Theatrical release poster Andy Cadiff Derek GuileyDavid Schneiderman Mandy MooreMatthew GoodeJeremy PivenMark Harmon Broderick JohnsonAndrew KosoveDavid Parfitt Christian Henson Jon Gregory Ashley Rowe Alcon Entertainment Warner Bros. 2004 01 09 111 minutes English $23,000,000 USD (est.) चेसिंग लिबर्टी 2004 में अमेरिकन राष्ट्रपति की बेटी के विषय में बनी हुई एक रूमानी हास्य प्रधान फ़िल्मी कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन एंडी केडिफ ने किया है और मैंडी मूर और मैथ्यू गुड ने अभिनय किया है। कथावस्तु May 2010 अन्ना फोस्टर (मैंडी मूर) संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति, जेम्स (मार्क हारमोन) और उनकी पत्नी मिशेल फोस्टर (कैरोलीन गूडल) की बेटी है। जब गुप्तचर संस्था के एक एजेंट के द्वारा अन्ना की अपने दोस्त के साथ पहली मुलाक़ात के दौरान समस्या खडी की जाती है तो अन्ना अपने लिए कुछ स्वतंत्रता की मांग करती है। जब अन्ना अपने माता पिता के साथ प्राग जाती है तो एक संगीत समारोह में भाग लेने के लिए उसके पिता उसे और गेब्रिएल ला क्लेर (बीट्रीस रोजेन) को सिर्फ दो एजेंट्स के साथ भेजने के लिए सहमत हो जाते हैं। जब अन्ना समारोह में जाने के लिए तैयार हो कर आती है तो उसके सेक्सी रूप को देख कर उसके पिता अपने वादे से मुकर जाते हैं। जब अन्ना को पता चलता है कि समारोह में बहुत सारे एजेंट मौजूद है और उसके पिता ने अपना वादा तोड़ दिया है तो वह उनसे नज़र बचा कर निकल जाने का निर्णय करती है और इस काम में गेब्रिएल उसका साथ देती है। समारोह के बाहर, अन्ना की मुलाक़ात बेन काल्डर (मैथ्यू गूड) से होती है और अन्ना उसे निर्देश देती है कि वो उसे एजेंट्स से बचा कर ले जाए. अन्ना एक बार में शराब पीने के लिए जाती है। अन्ना अनजान है कि बेन स्वयं भी गुप्ताचर संस्था का एक एजेंट है और उसने अन्य दो एजेंट एलन वेइस (जेरेमी पीवेन) और सिंथिया मोराल्स (अन्नाबेल्ला स्किओरा) को अन्ना का पता बता दिया है। राष्ट्रपति तीनो एजेंटों को आदेश देते हैं कि बेन अन्ना को अपने बारे में बिना कुछ बताये उसके साथ रहे ताकि उसे स्वतंत्रता का भ्रम भी रहे और वह सुरक्षित भी रहे। कई सालों में पहली बार अन्ना स्वयं को अंगरक्षकों से आजाद महसूस करती है और नग्नावस्था में व्लात्वा नदी को डानुबी समझ कर उसमे कूद जाती है परन्तु वह नदी में डूबने लग जाती है और बेन को उसे नदी में से निकाल कर लाना पड़ता है (बेन कपड़ों सहित अन्ना को बचाने के लिए नदी में कूद जाता है). वेइस और मोराल्स किसी से कैमरा खरीद कर दुबली पतली अन्ना की नदी में डूबती हुई तस्वीरें खींच लेते हैं। अन्ना और बेन, प्लाज़ा में दिखाए जा रहे एक ओपेरा को देखने के लिए एक छत पर चढ़ जाते हैं, ओपेरा देखते देखते अन्ना सो जाती है और बेन उसकी रक्षा करता है। वेइस और मोराल्स दूसरी छत से यह दृश्य देख रहे होते हैं। हंगामे से बचने के लिए अगली सुबह अन्ना अपने माता पिता को फोन करती है। यह जानते हुए कि वह सुरक्षित है, उसके पिता शुरू में आराम से बात करते हैं और अन्ना लौटने का फैसला करती है, लेकिन जब उन्हें अन्ना की नदी में नग्न तस्वीरें दिखाई जाती है तो उनका बात करने का लहजा बदल जाता है। तब उनकी पत्नी उनसे पूछती है कि उनके जुमले,"उसे आजाद रहने दो" का क्या हुआ? (जब राष्ट्रपति ने अन्ना को बेन के साथ रहने देने का फैसला किया था तब यह उनका जुमला हुआ करता था). अपने पिता के बदले हुए लहजे और उनके उसके कॉल का पता लगा लेने की बात जान कर अन्ना बहुत गुस्सा है। अपने माता पिता द्वारा भेजे गए प्लेन से वापस घर लौटने से पहले अन्ना बर्लिन में लव परेड नामक स्थान पर गेब्रिएल से मिलने का निश्चय करती है। बेन भी अन्ना के साथ ट्रेन में जाता है, यहाँ उनकी मुलाकात स्कॉटी मक्ग्रफ्फ़(मार्टिन हान्कोक), से होती है। स्कॉटी एक चंचल रूमानी किस्म का आदमी है जिस पर छ मिलियन डॉलर वाले आदमी के स्टीकर चिपकाने और दुनिया के गोल होने की धुन सवार है। वह उन्हें इन स्टिकरों का एक ढेर देता है और कहता है कि उन्हें मनचाही जगहों पर चिपकाना चाहिए, फिर जब किसी दिन वो दुखी होंगे और इन स्टिकरों को देखेंगे तो इन्हें देख कर खुश होंगे और अपना दुःख भूल जायेंगे. स्कॉटी उन्हें बताता है के वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, यह ट्रेन तो वेनिस जा रही है। जब वे वेनिस पहुँच जाते हैं तो बेन अन्य एजेंट्स को अपना पता बताने के लिए फोन करने जाता है परन्तु जब उसे अन्ना नहीं दिखती तो उसे फोन लटकता हुआ छोड़ कर भागना पड़ता है। वह देखता है कि अन्ना और मक्ग्रफ्फ़ नए कपडे खरीद रहे हैं, वे तीनों वेनिस घूमते हैं और उसके बाद मक्ग्रफ्फ़ उनके पर्स चुरा लेता है। अभी बेन कैफे के मालिक को यह बता ही रहा होता है कि वे बिल नहीं दे पाएंगे कि अन्ना को कुछ लोग पहचान जाते हैं और उनसे बचने के लिए अन्ना वहां से भाग खडी होती है। बेन अन्ना का पीछा करता है और गोंडोला में मुफ्त में सवारी करने के लिए वे गोंडोला के मालिक, दयालु यूगेनियो (जोसेफ लॉन्ग) को झूठी कहानी बताते हैं कि उन्होंने अन्ना के माता पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की है। कैफे के कर्मचारियों से अन्ना को बचाने के लिए बेन गोंडोला की सवारी के दौरान अन्ना का चुम्बन लेता है। यह जान कर कि वेनिस में उनके रुकने का कोई स्थान नहीं है, यूगेनियो उन्हें अपने और अपनी माता मारिया (मिरिअम मार्गोलीस) के घर में रुकने के लिए कहता है। उस रात, यह सोच कर कि बेन उससे प्यार करता है और इसलिए ही उसने उसका चुम्बन लिया था, अन्ना अपना सब कुछ बेन को सौपना चाहती है। उसे रोकने के लिए, बेन कपटी और कठोर व्यवहार करता है। अन्ना अंततः अकेले बिस्तर में सोती है और बेन फर्श पर सोता है। अगले दिन जब यूगेनियो उन्हें ऑस्ट्रियाई सीमा पर छोड़ने जाता है तो वेइस और मोराल्स, जिस गोंडोला के ड्राईवर के साथ अन्ना और बेन अंतिम बार दिखे थे, को ढूंढते हुए मारिया के घर पहुँच जाते हैं। मारिया उन्हें बताती है कि बेन और अन्ना विवाहित हैं और यही बात वे जा कर अन्ना के माता पिता को बता देते हैं। बेन के उपेक्षित किये जाने पर नाराज हो कर अन्ना एक ट्रक पर सवार हो कर चली जाती है और बेन उसका साइकिल पर सवार हो कर ऑस्ट्रिया के गाँवों में उसका पीछा करता है। अन्ना की मुलाक़ात एक बंजी जम्पिंग करने वाले जर्मन समूह से होती है जो एक पुल से कूदने की तैयारी कर रहे होते हैं। वहाँ पर म्क्ग्रुफ़ भी बंजी जम्पिंग के लिए आया होता है। अन्ना को बंजी जम्पिंग के लिए बैल्ट बांधी ही जा रही थी कि बेन वहां पहुँच जाता है और उसके साथ कूदने के लिए जोर देता है। उस रात एक जर्मन कैंप में अन्ना और बेन आग के सामने बैठ कर साथ साथ स्मोरस खाते हैं और मक्ग्रफ्फ़ को नदी के ऊपर एक पेड़ की डाल पर बाँध देते हैं। मक्ग्रफ्फ़ कहता है कि एक वह एक रहस्यमय लडकी की तलाश में सारे यूरोप में घूम रहा है और इसलिए ही उसे पैसों की जरुरत थी। एक जर्मन अन्ना से अपने टेंट में रुकने को कहता है जिसे अन्ना अस्वीकार कर देती है, वह फिर से बेन के प्रति अपने आकर्षण का इज़हार करती है जिस पर बेन उसे फिर से डांट देता है, इस पर अन्ना नाराज हो कर यह कहते हुए चली जाती है के अब वो जेर्मन के टेंट में रुकेगी. अत्यंत ईर्ष्यालु होकर, बेन अंत में अन्ना के प्रति अपनी भावनाओं का इज़हार करता है। जब बेन का मरम्मत हो कर आया हुआ फोन बजता है तो वह फोन नहीं उठाता और उसे एक तरफ पटक देता है, वह रात वे साथ साथ बिताते हैं। अगले दिन वे लव परेड पहुँच जाते हैं और गैबरिएल से मिलते हैं, वहाँ गाब्रिएल यह इंगित करती है कि ऐसा कुछ घटित हुआ है जिससे अन्ना बहुत खुश है तब अन्ना फोन पर बात करते हुए बेन की तरफ इशारा कर के कहती है कि वह बेन से प्यार करती है। जब बेन फोन पर अपने कार्य समझा रहा होता है तो अन्ना उसके पीछे आकर खडी हो जाती है और यह जान जाती है कि वो एक एजेंट है और अब तक उसने अन्ना से सब कुछ झूठ कहा था। क्रोधित हो कर और मन ही मन बेन को कभी माफ़ न करने की कसम खा कर, वह उससे दूर चली जाती है, जहां कुछ लोग उसे पहचान कर उसको घेर लेते हैं। उन लोगों से लड़ कर बेन अन्ना को उस जगह तक पहुंचाता है जहाँ पर हैलीकॉप्टर अन्ना की प्रतीक्षा कर रहा होता है। उसके बाद हम अन्ना को राष्ट्रपति भवन में देखते हैं, जहां वह कॉलेज जाने की तैयारी कर रही होती है और उसकी मम्मी उससे पूछती हैं कि उसके दिल का क्या हाल है, तब अन्ना जवाब देती है कि,"यह थोडा टूटा हुआ है". वेइस और मोराल्स के साथ अन्ना जब कॉलेज पहुँचती है तो वह वहां छह मिलियन डॉलर वाला स्टीकर लगा देखती है और अपने यूरोप की यात्रा के बारे में सोच कर उदास होने के बावजूद मुस्कुरा पड़ती है। क्रिसमस की छुट्टियों में जब वह अपने पिता से मिलने जाती है तो वह उसे बताते हैं कि बेन ने इस्तीफ़ा दे दिया है और अब वह लन्दन में फोटोग्राफर का काम करता है। अब अन्ना लन्दन ऑक्सफोर्ड कॉलेज के टूर पर जाती है और बेन से भी एक ओपेरा में मिलती है जहाँ वे एक दूसरे का चुम्बन लेते हैं और सारे गिलेशिकवे भुला कर फिर से एक हो जाते है। यहाँ भी एजेंट वेइस और उसका नया गंजा और नकली मूंछ पहनने वाला साथी अन्ना को ढूंढ रहे होते हैं। फिर, फिल्म की शुरुआत की तरह अन्ना बेन से वहाँ से बाहर निकालने के लिए कहती है। फिल्म में वेइस और मोराल्स (अन्ना के दो गुप्त एजेंट) को लेकर भी एक उपकथानक है। वेइस मोराल्स पर भद्दे व्यंग्य करता है और एक बार उसे नग्न होने के लिए भी कहता है। इस पर मोराल्स उससे कहती है कि महिलाओं को तुम्हारा रवैया पसंद नहीं आता है। वेइस इस घटना के बाद मोराल्स से कई दिनों तक बड़ा ठंडा व्यवहार करता है लेकिन बाद में उनकी दोस्ती हो जाती है। वेइस मोराल्स को बताता है कि जब से उसके सिर के बाल झडे हैं उसकी कोई महिला मित्र नहीं बनी है। मोराल्स उसे सलाह देती है कि वह अपने बाल छोटे छोटे कटाए क्योंकि कुछ महिलाओं को पुरुषों का इस तरह का हेयर कट पसंद होता है। बाद में, मोराल्स देखती है कि वेइस ने अपने बाल छोटे कटा लिए हैं, तब मोराल्स उसे कहती है कि अब वह सेक्सी लग रहा है। इस पर वेइस मोराल्स का चुम्बन लेता है। वह मोराल्स से माफी मांग कर पीछे हट जाता है। वह मोराल्स से दूर जाना शुरू कर देता है, परन्तु मोराल्स उसका हाथ पकड़ लेती है और उसे किस कर देती है। अन्ना के साथ कॉलेज में, हम देखते हैं कि वे अभी भी उनमे प्रेम हैं, वेइस को यह कहते हुए दिखाया गया है कि अब उसे एक नए पार्टनर की जरुरत होगी और वह एक,"बूढ़े, मोटे आदमी" को अपना पार्टनर बनाना पसंद करेगा। निर्माण से सम्बंधित तथ्य वाईट हाउस से सम्बंधित दृश्य वास्तव में हाय्लेंड्स हाउस जो क्लेम्स्फोर्ड,एस्सेक्स,इंग्लैंड में है में फिल्माए गए थे। यह हाउस वाईट हाउस से मिलता जुलता है। इन दृश्यों को वास्तविक बनाने के लिए वाईट हाउस के ब्लू प्रिंट्स की सहायता से डिजिटल प्रितिकृति का भी प्रयोग किया गया था। इन ब्लू प्रिंट्स की वजह से फिल्म के निर्देशक को वाशिंगटन डी सी की यात्रा करते समय कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था क्योंकि उनकी अटैची में अन्य सामन के साथ ओवल ऑफिस से समन्धित जानकारियाँ भी थी। इस फिल्म की प्रेरणा चेल्सिया क्लिंटन से उस समय मिली जब वे स्तान्फोर्ड में बास्केट बॉल के एक गेम में अन्य स्टूडेंट के साथ हँसते बोलते हुए देखी गयी।http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=/c/a/2004/01/22/DDGJO4EJ9U1.DTL Just ask Chelsea, Jenna and Barbara: Escaping the glare of the spotlight isn't easy for kids whose dads work in the Oval Office C.W. Nevius San Francisco Chronicle 2004-01-22 2006-09-27 https://web.archive.org/web/20120516023756/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=%2Fc%2Fa%2F2004%2F01%2F22%2FDDGJO4EJ9U1.DTL 16 मई 2012 live आलोचकों ने फिल्म को ज्यादा नहीं सराहा http://www.rottentomatoes.com/m/chasing_liberty Rotten Tomatoes Page for Chasing Liberty 2006-08-24 https://web.archive.org/web/20100517095259/http://www.rottentomatoes.com/m/chasing_liberty/ 17 मई 2010 live(5), परन्तु इस फिल्म ने तीन टीन चौइस अवॉर्ड जीते। बाद में 2004 में एक अन्य फिल्म,फर्स्ट डॉटर, जिसमे केटी होल्मस ने अभिनय किया था, रिलीज़ हुई जिसका कथानक भी मिलता जुलता था परन्तु यह फिल्म व्यवसायिक दृष्टि से असफल रही। इस फिल्म का टाइटल चेसिंग लिबर्टी सुनिश्चित करने से पहले इसका प्रारम्भिक टाइटल फर्स्ट डॉटर रखा गया था।April 2008 कलाकार मैंडी मूर - अन्ना फोस्टर मैथ्यू गूड - विशेष एजेंट [बेन काल्डर] स्टार्क सैंड्स - ग्रांट हिल्मैन टोनी जयवर्देना - व्हाइट हाउस गार्ड जेरेमी पीवेन - विशेष एजेंट एलन वेइस अन्नाबेल्ला स्किओर्रा - विशेष एजेंट सिंथिया मोरल्स सैम एलिस - फिल टेरेंस मेनार्ड - हार्पर मार्क हार्मोन - राष्ट्रपति जेम्स फोस्टर लुईस हैन्कोक - प्रेस सचिव गैरिक हैगोन -राज्य सचिव जैक बेनोइर - स्टाफ की संयुक्त कमान के अध्यक्ष जन गुडमैन -राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट आशे - चीफ औफ़ स्टाफ कैरलाइन गूदल्ल - प्रथम महिला मिशेल फोस्टर बीट्रिस रोसेन - गैब्रिएल मार्टिन हैनकॉक - मक्ग्रफ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ ऑफीशिअल साइट 0360139 Chasing Liberty श्रेणी:2004 की फ़िल्में श्रेणी:2000 में रिलीज़ हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में श्रेणी:अल्कोन मनोरंजन फिल्म श्रेणी:वार्नर ब्रदर्स फिल्में श्रेणी:चेक गणराज्य में शूट हुई फिल्में श्रेणी:यूरोप में फिल्माई गयी फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी किशोरों की कॉमेडी फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में