411 REFERENCE · Wikipedia
राजभवन (नागालैण्ड)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजभवन कोहिमा भारत के नागालैण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी कोहिमा में स्थित है और निखिल कुमार यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैंRaj Bhavan Kohima https://web.archive.org/web/20140311041531/http://nagaland.nic.in/functionaries/rajbhavan/governor.htm 11 मार्च 2014 जिन्होंने १५ अक्टूबर २००९ को राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था।
इतिहास
नागालैण्ड राज्य १ दिसम्बर १९६३ को भारत के सोलहवें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। जब नागालैण्ड अस्तित्व में आया था तो उस समय असम (और मेघालय) के राज्यपाल ही नागालैण्ड के राज्यपाल के रूप में कार्य करते रहे।Raj Bhavan Kohima (History) https://web.archive.org/web/20110721172832/http://nagaland.nic.in/functionaries/rajbhavan/history.htm 21 जुलाई 2011 यह व्यवस्था, कुछ परिवर्तनों के साथ, १९८९ तक चलती रही।
कमिश्नर हाउस जिसका निर्माण १९५७ में किया गया था को राजभवन निर्दिष्ट किया गया जब विष्णु सहाय असम और नागालैण्ड के राज्यपाल थे। कमिश्नर हाउस एक छोटा पहाड़ीनुमा भवन था जिसकी दीवारें बाँस की थी जिनपर सीमेण्ट से प्ल्स्तर किया गया था और जो लकड़ी के ढाँचे पर टिका हुआ था। डॉ॰ गोपाल सिंह जब १९८९ में राज्य के विशिष्ट राज्यपाल बनें तब उन्होंने राजभवन का नवीनीकरण करवाया। दीवारों को लकड़ी में पैनल करवाया गया और कुछ सुविधाएँ जोड़ी गईं।
इन्हें भी देखें
नागालैण्ड की राज्यपालों की सूची
नागालैण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल (राजभवन नागालैण्ड)
श्रेणी:भारत में आधिकारिक आवास
श्रेणी:कोहिमा की इमारतें