Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत के नौवे प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव Visit of Narasimha Rao, Indian Minister for Foreign Affairs, to the CEC (cropped)(2).jpg २८ जून १९२१ करीमनगर, आंध्र प्रदेश २३ दिसंबर२००४ दिल्ली, भारत भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (ई) २० जून, १९९१ १६ मई, १९९६ चन्द्रशेखर अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय thumb|पी॰ वी॰ नरसिम्हा पामुलापति वेंकट नरसिंह राव (जन्म- 28 जून 1921, मृत्यु- 23 दिसम्बर 2004) भारत के 09 वें प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। 'लाइसेंस राज' की समाप्ति और भारतीय अर्थनीति में खुलेपन उनके प्रधानमंत्रित्व काल में ही आरम्भ हुआ।https://scroll.in/article/810874/narasimha-rao-not-vajpayee-was-the-pm-who-set-india-on-a-nuclear-explosion-path Narasimha Rao, not Vajpayee, was the PM who set India,s on a nuclear explosion path 27 मई 2018 https://web.archive.org/web/20190530044127/https://scroll.in/article/810874/narasimha-rao-not-vajpayee-was-the-pm-who-set-india-on-a-nuclear-explosion-path 30 मई 2019 dead ये आन्ध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। इनके प्रधानमंत्री बनने में भाग्य का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। ऐसे में सहानुभूति की लहर के कारण कांग्रेस को निश्चय ही लाभ प्राप्त हुआ। 1991 के आम चुनाव दो चरणों में हुए थे। प्रथम चरण के चुनाव राजीव गांधी की हत्या से पूर्व हुए थे और द्वितीय चरण के चुनाव उनकी हत्या के बाद में। प्रथम चरण की तुलना में द्वितीय चरण के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसका प्रमुख कारण राजीव गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति की लहर थी। इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं प्राप्त हुआ लेकिन वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। कांग्रेस ने 232 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। फिर नरसिम्हा राव को कांग्रेस संसदीय दल का नेतृत्व प्रदान किया गया। ऐसे में उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सरकार अल्पमत में थी, लेकिन कांग्रेस ने बहुमत साबित करने के लायक़ सांसद जुटा लिए और कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्ष का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया। पीवी नरसिंह राव ने देश की कमान काफी मुश्किल समय में संभाली थी। उस समय भारत का विदेशी मुद्रा भंडार चिंताजनक स्तर तक कम हो गया था और देश का सोना तक गिरवी रखना पड़ा था। उन्होंने रिजर्व बैंक के अनुभवी गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तमंत्री बनाकर देश को आर्थिक भंवर से बाहर निकाला। नरसिम्हा राव के शासन कल में ही भारत में पंचायती राज को संवैधानिक दर्ज प्राप्त हुआ। 73वां संविधान संशोधन करके संविधान में भाग 09 जोड़ा गया। वर्ष 2024 में भारत सरकार ने उनके योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया|''' https://web.archive.org/web/20190730224428/http://hindi.webdunia.com/prime-minister-of-india/pv-narasimha-rao-profile-119030700102_1.html इन्हें भी देखें भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ देश की आर्थिक आजादी के मसीहा थे नरसिंह राव भारत के प्रधानमंत्रियो का आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेजी मे) श्रेणी:1921 में जन्मे लोग श्रेणी:२००४ में निधन श्रेणी:भारत के प्रधानमंत्री श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रेणी:६ठी लोक सभा के सदस्य श्रेणी:७वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:८वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:९वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:१०वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:११वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:भारतीय हिन्दू श्रेणी:भारत के क़ानून एवं न्याय मंत्री श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:भारत के विदेश मंत्री श्रेणी:भारत के रक्षा मंत्री श्रेणी:भारत के गृह मंत्री श्रेणी:भारत रत्न सम्मान प्राप्तकर्ता श्रेणी:मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र