Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

24 (2016 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

24 वर्ष 2016 की तमिल भाषा की विज्ञान कथा फिल्म है। इसे विक्रम कुमार ने निर्देशित किया है। समय यात्रा की अवधारणा पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता सूर्या, सामंथा रूथ प्रभु और नित्या मेनन हैं। फिल्म में, सेथुरमन एक वैज्ञानिक है जो टाइम ट्रैवलर घड़ी का आविष्कार करता है जिसके कारण भविष्य में उसके दुष्ट जुड़वां भाई अथरेया और उसके हमशक्ल बेटे मणि के बीच एक कड़ी लड़ाई होती है। अगस्त 2014 में, सूर्या ने इस फिल्म का निर्माण और उसमें अभिनय करने के लिए सहमति व्यक्त व्यक्त की थी। उनकी प्रोडक्शन कंपनी 2डी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस परियोजना की घोषणा की। इसका फिल्मांकन अप्रैल 2015 में मुंबई में शुरू हुआ।Suriya's "24" to roll out from April 8 http://www.thehindu.com/entertainment/suriyastarrer-24-to-roll-out-from-april-8/article7064856.ece द हिन्दू 3 अप्रैल 2015 21 सितंबर 2015 0971-751X फिर नासिक, गोरेगांव और पुणे में इसको फिल्माना जारी रहा। फिल्मांकन का दूसरा चरण सितंबर 2015 के अंत तक पोलैंड में हुआ था। फिल्मांकन नवंबर 2015 में चेन्नई में पूरा हुआ था।http://www.deccanchronicle.com/151104/entertainment-kollywood/article/suriya%E2%80%99s-next-close-his-heart Suriya's next is close to his heart 4 नवम्बर 2015 डेक्कन क्रॉनिकल 4 नवम्बर 2015 अभिनेता सूर्या ने फ़िल्म में तीन भूमिकाएँ निभाईं हैं। फिल्म में सामंथा और नित्या द्वारा निभाए गए किरदार विपरीत प्रकृति के हैं। हालांकि दोनों ही सूर्या के किरदारों की प्रेमिका की भूमिका निभाई हैं। सामंथा ने "मणि" किरदार की प्रेमिका की भूमिका निभाई है जबकि नित्या मेनन ने "सेथुरमन" किरदार की प्रेमिका की भूमिका अदा की है।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/music/To-sing-for-AR-Rahman-is-more-like-a-validation-that-I-can-sing/articleshow/52038716.cms To sing for AR Rahman is more like a validation that I can sing CR Sharanya 29 अप्रैल 2016 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 12 मई 2016 इस फ़िल्म में संगीत रचना ए. आर. रहमान ने की थी। यह फ़िल्म 6 मई 2016 को जारी हुई थी। फिल्म आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही। 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इसने दो पुरस्कार जीते - सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 4981966 24 श्रेणी:2016 की फ़िल्में श्रेणी:तमिल फ़िल्में श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में