Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इज़राइल की संस्कृति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इसराइल की संस्कृति विविध और गत्यात्मक है जिसमें पश्चिमी सांस्कृतिक प्रभाव के साथ-साथ पूर्वी संजातीय और धार्मिक परंपराओं का संश्लेषण संयोजित है। 1948 में आधुनिक इसराइल की स्थापना से बहुत पहले ही इसराइली संस्कृति की जड़ें विकसित हो चुकि थीं। इसमें प्रवासी यहूदियों के इतिहास, 19वीं सदी के अन्तिम वर्षों में शुरू हुए ज़ियोनिस्ट आंदोलन की विचारधारा के साथ-साथ अरब इसराइली आबादी व अन्य अल्पसंख्यकों के इतिहास और परंपराओं की झलक दिखती है। तेल अवीव और यरुशलम को इसराइल के मुख्य सांस्कृतिक केन्द्र माना जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने तेल अवीव को "शांत भूमध्य की राजधानी" वर्णित किया गया है, लोनली प्लैनेट ने रात के जीवन के लिए इसे शीर्ष दस शहरों में स्थान दिया है और नेशनल ज्योग्राफिक ने इसे शीर्ष दस समुद्र तट के शहरों में से एक कहा है। इसराइल में 200 से अधिक संग्रहालय हैं जो दुनिया में प्रति व्यक्ति संग्रहालयों की संख्या के अनुसार सबसे अधिक है। इन संग्रहालयों में सलाना लाखों आगंतुक आते हैं। मुख्य कला संग्रहालय तेल अवीव, यरुशलम, हाइफ़ा और हेर्ज़लिया में हैं। इसराइल फिलहार्मोनिक ऑर्केस्ट्रा देश भर के आयोजन स्थलों के साथ-साथ विश्व के कई अन्य देशों में अपनी संगीत कला की प्रदर्शनी करता है। देश के लगभग हर शहर के अपने ऑर्केस्ट्रा हैं और ज्यादातर संगीतकारों की पृष्ठभूमि पूर्व सोवियत संघ है। इसराइल के पारंपरिक लोक नृत्यों में होरा और येमेनाइट नृत्य शामिल हैं। इसराइल की आधुनिक नृत्य कम्पनियाँ जैसे बातशेवा डांस कंपनी दुनिया भर में अत्यधिक प्रशंसित हैं। राष्ट्रीय थियेटर हबीमा 1917 में स्थापित किया गया था। इसराइली फ़िल्म निर्माताओं और अभिनेताओं ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीते हैं। 1980 के दशक के बाद से इसराइली साहित्य का व्यापक रूप से अनुवाद किया गया है और कई इसराइली लेखकों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल हुई है। श्रेणी:पश्चिम एशिया की संस्कृति