411 REFERENCE · Wikipedia
पितृवंश समूह ऍफ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|पितृवंश समूह ऍफ़ की शुरुआत भारतीय उपमहाद्वीप या मध्य पूर्व में हुई और इस पितृवंश की शाखाओं आगे चलकर हर दिशा में फैल गयी - विश्व के ९०% पुरुष इसकी उपशाखाओं के ही वंशज हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ऍफ़ या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप F एक पितृवंश समूह है। अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ५०,००० वर्ष पहले भारतीय उपमहाद्वीप या मध्य पूर्व में रहता था।Sengupta S Zhivotovsky L King R Mehdi S Edmonds C Chow C Lin A Mitra M Sil S Polarity and Temporality of High-Resolution Y-Chromosome Distributions in India Identify Both Indigenous and Exogenous Expansions and Reveal Minor Genetic Influence of Central Asian Pastoralists https://archive.org/details/sim_american-journal-of-human-genetics_2006-02_78_2/page/202 The American Journal of Human Genetics 78 2 202–21 2006 1380230 10.1086/499411 16400607 इस पितृवंश से आगे चलकर बहुत सी पितृवंश उपशाखाएँ बनी और विश्व के ९०% पुरुष इन्ही उपशाखाओं के वंशज हैं। क्योंकि यह पितृवंश मनुष्यों के अफ़्रीका से निकलने के बाद ही उत्पन्न हुआ इसलिए इस पितृवंश के पुरुष उप-सहारा अफ़्रीका के क्षेत्रों में बहुत कम ही मिलते हैं। बाक़ी विश्व में ऐसे पुरुष जो सीधा इस पितृवंश के सदस्य हैं (यानि की इसकी उपशाखाओं के नहीं बल्कि केवल पितृवंश समूह ऍफ़ के वंशज हैं) भारत, उत्तरी पुर्तगाल, चीन के यून्नान राज्य के पहाड़ी इलाकों और कोरिया में पाए जाते हैं।Kivisild T Rootsi S Metspalu M Mastana S Kaldma K Parik J Metspalu E Adojaan M Tolk HV The Genetic Heritage of the Earliest Settlers Persists Both in Indian Tribal and Caste Populations https://archive.org/details/sim_american-journal-of-human-genetics_2003-02_72_2/page/313 The American Journal of Human Genetics 72 2 313–32 2003 379225 10.1086/346068 12536373
भारतीय पुरुषों में से १२.५% इसके सीधे सदस्य हैं, लेकिन भारतीय जनजातियों के पुरुषों में यह मात्र बढ़ कर १८.१% पर देखी गयी है।Chiaroni J. Underhill P. A. Cavalli-Sforza L. L. Y chromosome diversity, human expansion, drift, and cultural evolution https://archive.org/details/sim_proceedings-of-the-national-academy-of-sciences-usa_2009-12-01_106_48/page/20174 Proceedings of the National Academy of Sciences 106 48 20174–9 2009 10.1073/pnas.0910803106 2787129 19920170 कोरियाई पुरुषों में से ८% इस पितृवंश समूह की संतति हैं।Kayser M Brauer S Weiss G Schiefenhövel W Underhill P Shen P Oefner P Tommaseo-Ponzetta M Stoneking M Reduced Y-Chromosome, but Not Mitochondrial DNA, Diversity in Human Populations from West New Guinea https://archive.org/details/sim_american-journal-of-human-genetics_2003-02_72_2/page/281 The American Journal of Human Genetics 72 2 281–302 2003 379223 10.1086/346065 12532283 पुर्तगाल में इसकी ०.५% तक की हलकी मौजूदगी का कारण भारतीय पुरुषों के साथ संबंधों को माना जाता है, क्योंकि पुर्तगाल और भारत का ५०० वर्ष तक संपर्क रहा है।T. Whit Athey 2005 Pitfalls in Determinations of Y Haplogroup F* Journal of Genetic Genealogy 1 35–9 http://www.jogg.info/12/Pitfalls.pdf 18 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110721120311/http://www.jogg.info/12/Pitfalls.pdf 21 जुलाई 2011 dead चीन में इसे ज़्यादातर युन्नान क्षेत्र की लाहू जनजाति में देखा गया है।Black M. L. Wise C. A. Wang W Bittles Alan Holland Combining Genetics and Population History in the Study of Ethnic Diversity in the People's Republic of China https://archive.org/details/sim_human-biology_2006-06_78_3/page/277 Human Biology 78 3 277–93 2006 10.1353/hub.2006.0041
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य पितृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना