411 REFERENCE · Wikipedia
स्वस्थानी व्रत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री स्वस्थानी व्रत एक कठिन व्रत है जिसे नेपाल की स्त्रियाँ करती हैं। यह व्रत पुष्य शुक्ल पूर्णिमा से माघ शुक्ल पूर्णिमा तक एक महीने तक चलता है। इस व्रत में भगवान शिव की आराधना की जाती है। सत्य युग में, हिमालय की पुत्री पार्वती ने महादेव को अपने पति के रूप में पाने के लिए श्री स्वस्थानी व्रत किया और उनकी मनोकामना पूरी हुई। ऐसा माना जाता है कि श्री स्वस्थानी व्रत और माघ स्नान के प्रचलन का कारण यही है।
ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के पालन से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है, साथ ही रोगों का निवारण भी होता है। ऐसा इस व्रत की कथा में वर्णित है। शिव और पार्वती के विवाह की पौराणिक कथा पुराणों में वर्णित है, और यह माना जाता है कि इसी व्रत के परिणास्वरूप पार्वती और शिव का विवाह हुआ था। इसलिए यह व्रत पारंपरिक रूप से लोकप्रिय हो गया है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
स्वस्थानी व्रतकथा (मूल संस्कृत तथा नेपाली व्याख्या)
स्वस्थानी व्रत कथा (नेपाली भाषा में)