411 REFERENCE · Wikipedia
आईआरएनएसएस-१ए
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आईआरएनएसएस-1ए एक भारतीय कृत्रिम उपग्रह है जो कि भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (अंग्रेज़ी: Indian Regional Navigational Satellite System) अथवा इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-आईआरएनएसएस के लिए छोड़े जाने वाले उपग्रहों की श्रंखला में पहला है।
इस उपग्रह का प्रक्षेपण 02 जुलाई 2013 की सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा से किया गया।
आईआरएनएसएस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित, एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन प्रणाली है जो पूर्णतया भारत सरकार के अधीन होगी। इसका उद्देश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के हिस्से में इसके उपयोगकर्ता को सटीक स्थिति की सूचना देना है।
== सन्दर्भ ==