Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डोनाल्ड ट्रम्प की २०२६ की चीन की राजकीय यात्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2026 state visit by Donald Trump to China डोनाल्ड ट्रम्प की चीन की राजकीय यात्रा State visit by Donald Trump to China 唐纳德·特朗普对华国事访问 चीन–संयुक्त राज्य संबंध Donald Trump visit to China, May 2026 P20260514DT-1642.jpg १४ मई २०२६ को बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी नेता शी जिनपिंग १३ से १५ मई २०२६ ई. बीजिंग राजकीय यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकी विदेश मन्त्री मार्को रुबियोअमेरिकी वित्त मन्त्री स्कॉट बेसेंटअमेरिकी रक्षा मन्त्री पिट हेगसेथचीनी नेता शी जिनपिंगचीनी साम्यवादी दल के मुख्य कर्मचारी काई कीचीनी साम्यवादी दल के विदेश प्रमुख वांग यी १३ से १५ मई २०२६ तक, संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन की एक राजकीय यात्रा की। यह ट्रम्प की चीन की दूसरी राजकीय यात्रा थी, और उनके इस राष्ट्रपति कार्यकाल के समय होने वाली पहली यात्रा थी। चीन में ट्रम्प की पहली राजकीय यात्रा नवम्बर २०१७ में हुई थी जब उनके प्रथम राष्ट्रपति कार्यकाल के समय चीनी नेता शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया था। लगभग नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा भी थी, इससे पहले अन्तिम बार वर्ष २०१७ में ट्रम्प ने ही यात्रा की थी। यात्रा के समय, लोगों के महान हाॅल (पीपुल्स ग्रेट हॉल) में शी जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया, जहाँ दोनों नेताओं ने वार्ता की। शी ने घोषणा की कि दोनों पक्ष रणनीतिक स्थिरता के रचनात्मक चीन-अमेरिका सम्बन्ध स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। वार्ता के पश्चात्, शी और ट्रम्प ने टेम्पल ऑफ़ हेवन (स्वर्ग का मन्दिर) का भ्रमण किया, जो वर्ष १९७५ में राष्ट्रपति जेराल्ड फ़ोर्ड के पश्चात् पद पर रहते हुए इस मन्दिर का भ्रमण करने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति बने। बाद में, शी ने पीपुल्स ग्रेट हॉल के स्वर्ण कक्ष में ट्रम्प के लिए एक रात्रिभोज भोज की मेज़बानी की। ट्रम्प ने शी को २४ सितम्बर २०२६ को संयुक्त राज्य की राजकीय यात्रा के लिए आमन्त्रित किया। १५ मई को यात्रा के दूसरे दिन, ट्रम्प ने चीनी नेतृत्व के परिसर झोंगनानहाई का भ्रमण किया। सन्दर्भ श्रेणी:डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता श्रेणी:डोनाल्ड ट्रम्प श्रेणी:डोनाल्ड ट्रंप श्रेणी:डोनाल्ड ट्रम्प की राष्ट्राध्यक्षता श्रेणी:डॉनल्ड ट्रम्प श्रेणी:चीन श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका श्रेणी:समाचार श्रेणी:समाचार माध्यम श्रेणी:२०२६ श्रेणी:सम्बन्ध श्रेणी:सम्बन्धपरक नीति