411 REFERENCE · Wikipedia
कोंडागाँव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोंडागाँव (Kondagaon) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागाँव ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।
== विवरण ==
कोंडागाँव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित है। यह छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य पठार का हिस्सा है. यहाँ धारवाड़ शैल का विस्तार है। यहाँ पर लाल -बलुई मिट्टी पाई जाती है। यह नारंगी नदी के तट पर स्थित है। नारंगी नदी का उद्गम माकड़ी तहसील से होता है। यह इंद्रावती नदी की सहायक नदी है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण डोंगरी गुड़ा है। डोंगरी गुडा में जैव विविधता पार्क की स्थापना की गयी है। हाल ही में कोंडागांव में भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के तहत एक रिसोर्ट की स्थापना की गयी है जिसका नाम धनकुल एथनिक रिसोर्ट है। इसका प्रमुख उद्देश्य जनजाति संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है।
कोंडागांव में नगर पालिका के द्वारा स्विमिंग पूल बनवाया गया है। यह स्विमिंग पूल तैराकी के प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त है ।
यहाँ पर दक्षिण वन मण्डल के द्वारा नगर वन विकसित किया गया है । इस नगर वन मे ओपन जिम तथा योग शेड का निर्माण किया गया है ।
== शिक्षा ==
यहाँ पर उच्च शिक्षा के लिए गुण्डाधुर महाविद्यालय है। तकनीकी शिक्षा के लिए पॉलीटेक्निक महाविद्यालय तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। यहाँ पर स्कूली शिक्षा के लिए शासकीय बालक तथा कन्या विद्यालय है। हाल ही में कोंडागांव में छत्तीसगढ़ सरकार की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के तहत शासकीय अंग्रेजी स्कूल की स्थापना की गयी है। २४ सितम्बर २०२३ को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कोंडागांव में केंद्रीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया है। यह पुस्तकालय २४ घंटे खुला रहता है तथा यहाँ पर उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित सामग्रियाँ उपलब्ध है। इस पुस्तकालय में इनोवेशन हब की भी स्थापना की गयी है। यह इनोवेशन हब स्टार्टअप को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
== इन्हें भी देखें ==
कोंडागाँव ज़िला
== सन्दर्भ ==