Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मरमरा सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मरमरा सागर Sea of Marmara map.png बीच का जलाशय मरमरा सागर है (ऊपर दाएँ कृष्ण सागर और नीचे बाएँ एजियाई सागर हैं) तुर्की ज़मीन से घिरा सागर एजियाई सागर तुर्की 280 80 11350 1370 प्रिन्स द्वीप और मरमरा द्वीप मरमरा सागर (तुर्की: Marmara Denizi, अंग्रेज़ी: Sea of Marmara), जिसे मरमोरा सागर भी कहते हैं तुर्की की ज़मीन द्वारा लगभग पूरी तरह घिरा हुआ एक सागर है जिसके केवल दो मुख हैं - एक दार्दानेल्ज़ जलसन्धि द्वारा एजियाई सागर से जुड़ता है और दूसरा बोस्पोरुस जलसन्धि द्वारा कृष्ण सागर से। यह सागर तुर्की के यूरोपी और एशियाई भागों को अलग करता है।The Handbook of the Middle East, Michael Kort, pp. 159, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-7143-8, ... The Bosporus, on whose shores stands the city of Istanbul, links the huge inland Black Sea to a smaller inland sea, the Sea of Marmara. The Dardanelles, in turn, connect the Sea of Marmara to the Aegean Sea ... नामोत्पत्ति इस सागर का नाम इसमें स्थित 'मरमरा द्वीप' से आया है। प्राचीनकाल से ही यहाँ से संगमरमर लिया जा रहा है और यहाँ समद्र के किनारे एक 'संगमरमर तट' (marble beach) है जहाँ पानी के साथ संगमरमर दिखता है। ध्यान दें कि हिन्दी के संगमरमर या संग-ए-मरमर शब्द का अर्थ 'मरमर का पत्थर (संग)' है। यही मरमर नाम इस द्वीप और सागर का भी पड़ गया।Globetrotter Travel Guide: Turkeyसितंबर 2021 InternetArchiveBot , John Mandeville, pp. 54, New Holland Publishers, 2007, ISBN 978-1-84537-550-8, ... Marmara Island was famous for its marble (marmara is Greek for marble, hence the colony's name) and there is still a mine in the north of the island ... इन्हें भी देखें दार्दानेल्ज़ जलसन्धि बोस्पोरुस जलसन्धि सन्दर्भ 2 श्रेणी:मरमरा सागर श्रेणी:तुर्की श्रेणी:सागर