411 REFERENCE · Wikipedia
उदय कुमार धर्मलिंगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उदय कुमार धर्मलिङ्गम् Udaya Kumar(designer).JPG चेन्नई भारतीय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (PhD)इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (MDes)अण्णा विश्वविद्यालय (B.Arch.) १९७८ १० १० y चेन्नई, तमिल नाडु, भारत भारतीय रुपया चिह्न (२०१०) के अभिकल्पक असिस्टेण्ट प्राध्यापक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
thumb|right|भारतीय रुपया चिह्न
उदय कुमार धर्मलिङ्गम् (உதயகுமார் தர்மலிங்கம், Uday Kumar Dharmalingam), भारतीय रुपया चिह्न के अभिकल्पक हैं।http://www.moneycontrol.com/news/current-affairs/rupee-getsnew-symbol_470128.html Rupee gets a new symbol 12 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100718062658/http://www.moneycontrol.com/news/current-affairs/rupee-getsnew-symbol_470128.html 18 जुलाई 2010 live वे चेन्नई, तमिल नाडु के निवासी हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी में असिस्टेण्ट प्राध्यापक हैं।http://www.iitg.ernet.in/design/faculty.htm Department of Design, IIT Guwahati 12 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20110605132143/http://www.iitg.ernet.in/design/faculty.htm 5 जून 2011 dead उनका चिह्न पाँच अन्तिम शॉर्ट लिस्ट किये गये चिह्नों में से चुना गया था।http://finmin.nic.in/the_ministry/dept_eco_affairs/infrastructure_div/message_symbol_final.asp Final Selection for the Symbol for Indian Rupee - List of Five Entries: Ministry of Finance, भारत सरकार Finmin.nic.in 2010-07-30 https://web.archive.org/web/20100711053911/http://finmin.nic.in/the_ministry/dept_eco_affairs/infrastructure_div/message_symbol_final.asp 11 जुलाई 2010 dead उदय कुमार ने व्याख्या की कि डिज़ाइन भारतीय तिरंगे पर आधारित है।
व्यक्तिगत जीवन
उदय कुमार धर्मलिङ्गम् का जन्म १० अक्टूबर १९७८ को चेन्नई, तमिल नाडु में हुआ था।
अकादमिक
उदय कुमार धर्मलिङ्गम् ने अपना डॉक्टोरल अध्ययन इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (२०१०) से किया। उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर उपाधि, विजुअल कम्युनिकेशन में MDes इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (२००३) से तथा आर्किटैक्चर में स्नातक की उपाधि, B.Arch अण्णा विश्वविद्यालय के अन्ना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटैक्चर ऍण्ड प्लानिंग (SAP), चेन्नई (२००१) से प्राप्त की।
शोध
उनके रुचि के क्षेत्रों में ग्राफ़िक डिज़ाइन, टाइपोग्राफ़ी, टाइप डिज़ाइन तथा तमिल टाइपोग्राफ़ी पर विशेष रूप से केन्द्रित डिज़ाइन रिसर्च। उन्होंने हाल ही में इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से अपनी Ph.D. पूरी की है।http://www.idc.iitb.ac.in इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई, भारत Idc.iitb.ac.in 2010-07-30 https://web.archive.org/web/20100726184919/http://www.idc.iitb.ac.in/ 26 जुलाई 2010 live उन्होंने इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर में प्राध्यापक वी श्रीकुमार के मार्गदर्शन में अपने मिनी प्रॉजेक्ट के रूप में "पराशक्ति" नामक एक तमिल फॉण्ट भी डिजाइन किया है। अपने MDes प्रोजैक्ट के दौरान उन्होंने तमिल टाइपोग्राफी पर एक किताब लिखी एवं डिजाइन की जो कि टाइपोग्राफी जैसे विषय को तमिल दर्शकों के सामने लाने का पहला प्रयास है। अपनी पुस्तक में कुमार ने कई टाइपोग्राफिक टर्म्स जिनके लिए अंग्रेज़ी शब्द उपयोग किये जाते थे, हेतु नई तमिल शब्दावली निर्मित की है।http://www.idc.iitb.ac.in/students/phd/udayakumar/index.html उदय कुमार धर्मलिङ्गम् भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई 12 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100715064848/http://www.idc.iitb.ac.in/students/phd/udayakumar/index.html 15 जुलाई 2010 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय डिजाइनर
श्रेणी:1978 में जन्मे लोग