Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लहरपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लहरपुर Laharpur Temple of Shiva.JPG लहरपुर के समीप नबिनगर में शिव मन्दिर लहरपुर India Uttar Pradesh 27.72 80.90 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सीतापुर ज़िला तहसील 61999 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 484330 दूरभाष कोड लहरपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 इतिहास शहर की स्थापना सन् 1370 में फिरोज़ शाह तुगलक (1351-1388 ईसवी) ने बहराइच में सय्यद सलार की मज़ार की ओर प्रस्थान करते हुए करी थी। उस समय यहाँ कुछ कायस्थ और मुस्लिम परिवार बसाए गए। सन् 1400 के आसपास एक स्थानीय हिन्दू पासी शासक, लहरी पासी, ने यहाँ कब्ज़ा कर लिया और जगह का नाम तुग़लक़पुर से बदलकर लहरपुर रख दिया। उनके वंशज लगभग 18 वर्षों तक यहाँ पर नियंत्रण में रहे। सन् 1418 में कन्नौज के ताहिर गाज़ी नामक सिपहसालार ने यहाँ कब्ज़ा कर लिया। मुग़ल साम्राज्य के समय टोडरमल ने यहा 765 गाँवों का एक परगना संगठित करा और लहरपुर को उसका मुख्यालय बना दिया जिस से यह शहर तेज़ी से बढ़ा। सन् 1707 तक मुग़ल नियंत्रण रहा, लेकिन उस वर्ष औरंगज़ेब की मृत्यु के साथ-साथ एक स्थानीय गौर राजपूत सिपहसालार, राजा चंद्र सेन ने सीतापुर पर आक्रमण करा। तब से लेकर सन् 1858 में ब्रिटिश राज के आरम्भ तक इन्हीं गौर राजपूतों का कब्ज़ा रहा। A Gazetteer of the Province of Oudh Benett William Government of Oudh 1878 Allahabad (India) स्थान प्रमुख स्थलों में यहाँ कई ऐतिहासिक मंदिर और मज़ाशाह कलंदर बाबा, मरकज़ मस्जिद, रमज़ान अली शाह बाबा शिव मंदिर और रामलीला मैदान का कुण्ड,छोटे बाला जी पुरवाबेहटी व भूलिया बाबा, ओंकारेश्वर मंदिर , शिवाला मंदिर पाटन दीन चौराहा , राम जानकी मंदिर , हनुमत निवास मंदिर अति शोभनीय है जहा प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है। शहर बाज़ार, पराग शाह चौराहा, मीरान टोला, गुरखेत बाज़ार, मजाशाह चौराहा, पाटन दीन चौराहा, खत्रियाना चौराहा, प्रभात चौराहा, बिसवां तिराहा, जोशीताल चुंगी आदि हैं। शिक्षा शिक्षण संस्थान- एस आर पब्लिक स्कूल (संत राम पब्लिक स्कूल ) ; श्री खेमकरन इण्टर कालेज, एच०एम०एच इण्टर कालेज, जु.कि.गो.प्र.स.वि.म. इण्टर कालेज, प्रभात मुन्नू लाल विमला देवी इण्टर कालेज,आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, राईन गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि हैं। स्नातक क्षेत्र में शिक्षा के लिए यहाँ पर प्रभात राजेन्द्र कुमार पूनम देवी महाविद्यालय व एच एम् एच डिग्री कॉलेज और थोड़ी दूर पर शिवाजी विद्यापीठ महाविद्यालय है। इन्हें भी देखें सीतापुर ज़िला तम्बौर अहमदाबाद बिसवां रेउसा महमूदाबाद सन्दर्भ श्रेणी:सीतापुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:सीतापुर ज़िले के नगर