Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चकचंदा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चकचंदा चकचंदा व्रत चकचंदा त्योहार हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी (अनंत चौदस) तक 1 सितम्बर गणेश चतुर्थी hindu चकचंदा बिहार में मनाया जानेवाला एक त्योहार है जो भादो महीने की शुक्ल चतुर्थी को मनाया जाता है। भारत के अन्य भागों में जब लोग इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं, बिहार के ज्यादातर हिस्सों में लोग चकचंदा मनाते हैं। बहुत पहले जब स्कूली शिक्षा व्यवस्था सरकारी दायरे के बाहर थी, गुरुजी के जीविकोपार्जन का एकमात्र माध्यम विद्यार्थियों से प्राप्त गुरुदक्षिणा होती थी। भादो के महीने में तब चकचंदा को एक समारोह की तरह मनाया जाता था। भाद्रपद चतुर्थी से आरम्भ कर अगले दस दिनों में गाँव के सभी घरों में जाकर विद्यार्थी गणेश वंदना गाते और चकचंदा माँगते थेचकचंदा से जुडी मदन मोहन तरूण की यादें https://web.archive.org/web/20160305120850/http://madanmohantarun-mmtarun.blogspot.com/2011/02/yaad-aataa-hai-gujaraa-jamaanaa-14.html 5 मार्च 2016 । माँगी हुई चंदा गुरूजी को ससम्मान पहुँचा दिया जाता था। वास्तव में यह त्योहार ग्रामीण संस्कृति में परस्पर जीने की कला का उल्लासमय आयोजन है। सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दू त्यौहार