Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनुपम श्याम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनुपम श्याम Anupam Shyam Ojha.jpg अनुपम श्याम ओझा एक निजी कार्यक्रम में अनुपम श्याम ओझा प्रतापगढ़ , भारत 1957 9 20 yes लाइफ लाइन हॉस्पिटल, मुम्बई 2021 8 8 1957 9 20 yes अभिनेता १९९३ -२०२१ मुम्बई, भारत अनुपम श्याम (२० सितंबर १९५७ – ८ अगस्त २०२१) एक भारतीय अभिनेता थे जो कि मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते हैं।http://www.hinduonnet.com/thehindu/mp/2004/12/18/stories/2004121803370300.htm Absolut screen magic १८ दिसम्बर २००४ द हिन्दू अंग्रेज़ी 14 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20110628125957/http://www.hinduonnet.com/thehindu/mp/2004/12/18/stories/2004121803370300.htm 28 जून 2011 dead प्रारंभिक जीवन प्रतापगढ़ से स्कूली शिक्षा के बाद अवध विश्वविद्यालय से स्नातक करने और फिर लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई करने वाले अनुपम श्याम ने दिल्ली के श्रीराम सेन्टर रंगमंडल में काम किया जिसके बाद वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के रंगमंडल में लंबे समय तक काम किया।http://www.bnapositive.org/actors1.html Alumni: A B-Positive website 14 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20110130230256/http://www.bnapositive.org/actors1.html 30 जनवरी 2011 dead फिल्मी करियर अनुपम श्याम ने कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया जिसकी शुरुआत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द लिटिल बुद्धा’ से की। उसी दौरान उन्होंने चर्चित निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ साइन की जिसमें उनका किरदार बाबा घनश्याम का था। उन्होंने एक फ्रेंच फिल्म ‘जया गंगा’ भी की। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में उन्होंने एक अहम चरित्र को अंजाम दिया जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाया करता है। अनुपम ने एक और विदेशी फिल्म ‘द वारियर’ भी की जिसके मुख्य किरदार में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान हैं। चर्चित अभिनेता रौशन सेठ के साथ उन्होंने निर्देशक महेश मथाये निर्देशित ब्रिटिश फिल्म ‘थ्रेड’ में काम किया जिसमें उनकी भूमिका एक ऋषि मुनि की है जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। अनुपम श्याम ने ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’ और ‘रक्तचरित’ जैसी चर्चित फिल्में भी कीं। हल्ला बोल में उनके सह अभिनेताओं में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर शामिल थे। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ उन्होंने एक फिल्म ‘परजानिया’ की जिसकी कहानी दंगे पर आधारित है। उन्होंने अभिनेता यशपाल के साथ हाल में एक फिल्म ‘दास कैपिटल’ की जो अभी फिल्म समारोहों में दिखायी गई। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘प्रणाम वालेकुम’ और ‘दुबई रिटर्न’ हैं। ‘दुबई रिटर्न’ में उनके सह कलाकार अभिनेता इरफान खान थे। उनके बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, बलराज साहनी और इरफान खान और पसंदीदा फिल्म हाल में रिलीज़ हुई ‘पान सिंह तोमर’ थी। फिल्मोग्राफी फिल्म 4 सरदारी बेगम (1996) दस्तक (1996) जया गंगा (1996) तमन्ना (1997) हजार चौरासी की मां (1998) दुश्मन (1998) सत्या (1998) दिल से (1998) इस तरह के एक लंबी यात्रा (1998) जख्म (1998) कच्चे धागे (1999) तक्षक (1999) दिल पे मत ले यार! (2000) बवंडर (2000) नायक (2001) कसूर (2001) लगान (2001) लव के लिए कुछ इस भी करेगा (2001) लज्जा (2001) वारियर (2001) ये दिल (2003) बाजार (2003) पाप (2004) हजारों ख्वाइशे तो ऐसी (2005) सब कुछ है कुछ भी नहीं (2005) राइजिंग: मंगल पांडे के गीत (2005) परजानिया (2005) जिज्ञासा (2006) गोलमाल (2006) धोखा (2007) हल्ला बोल (2008) स्लमडॉग मिलियनेयर (2008) राज - द मिस्ट्री जारी है (2009) अच्छा किया अब्बा (2009) वांटेड (2009) रक्त चरित्र 2 (2010) टेलीविज़न अम्मा और परिवार (1995) रिश्ते (सीज़न 3) (2005) सीरियल क्योंकि जीना इसी का नाम है (2008) मन की आवाज-प्रतिज्ञा (2009) आपका स्वागत है - बाज़ी मेहमान-नवाज़ी की (2013) हम ने ली है... शपथ (2013) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0796107 श्रेणी:1957 में जन्मे लोग श्रेणी:२०२१ में निधन श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता श्रेणी:भारतीय अभिनेता