Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुर्बान (1991 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुर्बान कुर्बान.jpg कुर्बान का पोस्टर बब्बी केंट दीपक बहरी आनंद-मिलिंद विनय शुक्ला सुनील दत्त, कबीर बेदी, सलमान ख़ान, आयशा जुल्का, गुलशन ग्रोवर 31 मई, 1991 भारत हिन्दी कुर्बान 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें सलमान ख़ान और अपनी पहली फिल्म में आयशा जुल्का हैं।Bday Special: जिसकी अदाओं का हर कोई था दीवाना, जानिए उस आयशा जुल्का की कहानी https://www.navodayatimes.in/news/khabre/happy-birthday-to-ayesha-jhulka/90596/ नवोदय टाइम्स 9 जनवरी 2019 hi 28 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20190110014016/https://www.navodayatimes.in/news/khabre/happy-birthday-to-ayesha-jhulka/90596/ 10 जनवरी 2019 dead यह हिंसा की पृष्ठभूमि वाली एक प्रेम कहानी है। फिल्म में सुनील दत्त और कबीर बेदी, क्रमशः डकैत और एक शीर्ष पुलिस वाले के रूप में एक दूसरे के खिलाफ है। उनके बच्चे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और इस तरह दोनों के बीच एक बड़ा दूसरा टकराव शुरू हो जाता है। संक्षेप मान सिंह और पृथ्वी सिंह (सुनील दत्त) एक जायदाद के कानूनी विवाद में फंस जाते हैं। अदालत अपना फैसला पृथ्वी के तरफ सुनाती है, जिससे मान सिंह को गुस्सा आ जाता है। वो एक डाकू, पन्ना सिंह को पृथ्वी के सारे परिवार वालों को मारने का आदेश देता है। पन्ना पूरी तरह सफल नहीं हो पाता है और जख्मी भी हो जाता है। वो पृथ्वी से बचने के लिए जंगल में चला जाता है। पृथ्वी अपनी बहन, बीवी और अन्य परिवार के सदस्यों को इस हमले में खो देता है और अब मान सिंह के परिवार वालों को मार कर इसका बदला लेने की सोचता है, लेकिन वो भी पूरी तरह सफल नहीं हो पाता है। मान सिंह का भाई, पुलिस इंस्पेक्टर सूरज सिंह (कबीर बेदी), किसी तरह पृथ्वी से मिलता है। वो पृथ्वी का सच्चा दोस्त होता है, पर वो अपने पुलिस की नौकरी के कारण उसे गिरफ्तार कर लेता है। लेकिन इससे पृथ्वी दुःखी हो जाता है और उन दोनों की दोस्ती को खत्म भी कर देता है। वो जेल से भाग जाता है और पन्ना सिंह के गैंग का हिस्सा बन कर डाकू पृथ्वी सिंह बन जाता है। उसके परिवार में बस उसकी बेटी, चंदा ही बचे रहती है, जिसे उसके घर में काम करने वाली काकी और उसका बेटा, हिम्मत (गुलशन ग्रोवर) पालते रहते हैं। वहीं इंस्पेक्टर सूरज सिंह अपने बेटे, आकाश के साथ रहता है। कई सालों के बाद शिक्षित आकाश (सलमान ख़ान) की मुलाक़ात अशिक्षित चंदा (आयशा जुल्का) से होती है, दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जब ये बात उनके पिता को चलती है तो वे दोनों, उन दोनों का घर से निकलना बंद कर देते हैं और शादी कहीं और तय कर देते हैं। आकाश और चंदा घर छोड़ कर भाग जाते हैं। वे दोनों इस बात से अनजान रहते हैं कि आगे उनके सामने और भी खतरे आने वाले हैं। पन्ना सिंह, जो पृथ्वी के पूरे परिवार वालों को मारना चाहते रहता है, वो अभी भी इसी काम को पूरा करना चाहते रहता है। मुख्य कलाकार सुनील दत्त — पृथ्वी सिंह कबीर बेदी — इंस्पेक्टर सूरज सिंह सलमान ख़ान — आकाश सिंह आयशा जुल्का — चंदा गुलशन ग्रोवर — हिम्मत सिंह रोहिणी हट्टंगड़ी — काकी माँ गोगा कपूर — डाकू पन्ना सिंह भरत कपूर — मान सिंह कुनिका — गायत्री पृथ्वी सिंह राजेश पुरी — हवलदार सुधा चन्द्रन — पृथ्वी की बहन संगीत गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद ये धरती चाँद सितारे उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 10:59 बैठा नीली झील किनारे सुरेश वाडकर, अनुराधा पौडवाल 7:28 मोहब्बत को किसकी लगी सुखविंदर सिंह 4:24 दीवानों से पूछो मोहब्बत है सुखविंदर सिंह 5:24 आओ मैं पढ़ा दूँ तुम्हें अभिजीत, सारिका कपूर 8:24 मैं तुझ पे कुर्बान मोहम्मद अज़ीज़ 6:19 एक दो दिन की जवानी है सपना मुखर्जी 3:35 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0102746 कुर्बान श्रेणी:1991 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:मेघालय में बनी फ़िल्म