Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ादि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|350px| माडागास्कर का झंडा:'फ़ादि' माडागास्कर की संस्कृति में कई प्रकार की चीज़ों पर लगी वर्जना (मनाही) को बोलते हैं फ़ादि (Fady) माडागास्कर द्वीप-देश की संस्कृति में कई प्रकार की चीज़ों पर लगी वर्जना (मनाही) को बोलते हैं।"Meanings in Madagascar: Cases of Intercultural Communication," Øyvind Dahl, Greenwood Publishing Group, 1999, ISBN 9780897896429 फ़ादि का विषय लोग, स्थान, क्रियाएँ और वस्तुएँ हो सकती हैं और वे माडागास्कर में स्थान-से-स्थान भिन्न होती हैं। कई फ़ादि मालागासी संस्कृति में पूर्वज-पूजा से सम्बन्धित होते हैं और माना जाता है कि इनके उल्लंघन से अलौकिक शक्तियाँ अप्रसन्न हो सकती हैं। फ़ादि मालागासी जातीय पहचान में महत्वपूर्ण हैं और समाज को जोड़ने के लिये भी लाभदायक माने जाते हैं। मालागासी भाषा में "कृप्या" और "क्षमा करें" के लिये "आज़ाफ़ादि" (azafady) कहते हैं, जिसका अर्थ है कि "मैं जो कर रहा हूँ यह मेरे लिये फ़ादि न हो"।"Madagascar: The Eighth Continent : Life, Death and Discovery in a Lost World," Peter Tyson, Bradt Travel Guides, 2013, ISBN 9781841624419 उदाहरण फ़ादि के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं और यह कार्य सभी मालागासी संस्कृति में सख़्त मना हैं - किसी समाधी की ओर ऊँगली से इशारा करना गर्भवती महिलाओं द्वारा ईल मछली का खाना नवजात शिशु को सुन्दर न कहना पालान मालागासी समाज में स्थान व काल के अनुसार नये फ़ादि लगातार बनते गये हैं। किसी भी नये कार्य या व्यापार को आरम्भ करने से पहले "जोरो" (joro) नामक भोग चढ़ाया जाता है जिस से यह साबित होता है कि उस कार्य से फ़ादि-उल्लंघन नहीं होगा। फ़ादि तोड़ने को "ओता फ़ादि" (ota fady) कहते हैं और यदि किसी से जाने या अनजाने में "ओता फ़ादि" हो जाये तो उसे पलित समझा जाता है और "मालोतो" (maloto) नाम से सम्बोधित कर के उस से दूर रहा जाता है। समाज उसकी ओर घृणा से देखता है और उसे समाज को ख़तरे में डालने का ज़िम्मेदार ठहराया जाता है। माडागास्कर में आये पर्यटकों को भी फ़ादि प्रतिबन्धों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है।Razafimpahanana, Bertin (1970). "Les Fady ou Tabous à Madagascar: Étude sociologique et Psycho-sociologique https://web.archive.org/web/20150528144419/http://madarevues.recherches.gov.mg/IMG/pdf/anal-lettres11_5_.pdf 28 मई 2015 " (PDF). Annales de l’Université de Madagascar (in French) 11: 115–26.Ruud, Jørgen (1960). Taboo: a Study of Malagasy Customs and Beliefs. New York: Humanities Press. OCLC 4820312. इन्हें भी देखें मालागासी भाषा वर्जना सन्दर्भ श्रेणी:वर्जना श्रेणी:मालागासी संस्कृति श्रेणी:मालागासी शब्द