Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीरियल ऐटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सैटा, SATA सीरियल ए.टी.ए SATA ports.jpg एक मदरबोर्ड पर प्रथम पीढ़ी के (१.५ गीगा-बिट/से.) सैटा पोर्ट २००३ पैरेलल ऐटा (PATA) १.५, ३.०, ६.० गीगा-बिट/से. s हांhttp://ata.wiki.kernel.org/index.php/Software_status#Hotplug_support Software status - ata Wiki Ata.wiki.kernel.org 2008-08-17 2010-01-26 https://web.archive.org/web/20090124023117/http://ata.wiki.kernel.org/index.php/Software_status#Hotplug_support 24 जनवरी 2009 dead Yes (eSATA) सीरियल ऐटा (या सैटा) (अंग्रेज़ी: SATA) हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने का एक तरीका होता है। यह पैटा (PATA) का प्रतिस्थापन है। सैटा के आने से पहले पैटा को ऐटा (ATA) या आई॰डी॰ई (ATA) ही कहते थे। सैटा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जो इसे पैटा से भिन्न करती है वो है इसके केबल। सैटा हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए पतले केबल का उपयोग करता है। पैटा अभी भी सैटा से अधिक उपयोग में लाया जाता है, किन्तु अब नए कम्प्यूटरों में सैटा लगा हुआ मिलता है। २००५ के बाद के कम्प्यूटरों में सैटा इंटरफ़ेस लग कर आ रहा है। पैटा में 'P' का अर्थ है पैरेलल (यानि समानांतर) और इसे कम्प्यूटरों में कई तारों के रूप में देखा जा सकता है जो रिबन केबल में एक ही दिशा की ओर समानांतर जाती हैं और हार्ड ड्राइव से जुड़ती हैं। left|thumb|200x200px|सफ़ेद केबलें पैर्लल-ऐटा (या आई॰डी॰ई) केबल हैं; नीली वाली सीरियल-ऐटा केबल है। सैटा और पैटा में बहुत सी भिन्नताएं होती हैं। सैद्धांतिक रूप से सैटा पैटा से तीव्र होता है। यद्यपि जिन अतितीव्र गतियों (१५० एमबी/सै, ३०० एमबी/सै) के बारे में कंपनियां दावे करतीं है, उनकी आवश्यकता प्रायः कम ही पड़ती है। अन्य लाभों में हैं नई केबल का सरल रख-रखाव। कुछ ड्राइव को कम्प्यूटर के चलते रहते हुए ही कम्प्यूटर से जोड़ा या अलग किया जा सकता है, यानि कंप्यूटर को शट-डाउन करने की आवश्यकता नहीं होती। इसे हॉट स्वैपिंग (hot swapping) कहा जाता है। अंततः, कुछ ड्राइवें "नेटिव कमांड क्यूइंग" (Native Command Queueing) समर्थित हैं। thumb|200x200px|तुलनात्मक रूप से सैटा केबल (जोड़क के साथ)। left|thumb|200x200px|आई॰डी॰ई केबल का जोड़। इसका अर्थ है कि ड्राइव किसी कार्य के क्रम को पुनर्व्यवस्थित कर सकती है जिससे की वह कार्य तीव्र गति से हो। इन दोनों के अलग जोड़ और भिन्न मदरबोर्ड प्रकार भी होते हैं। पुराने पैटा वाले मदरबोर्ड में सैटा की ड्राइव नहीं लग सकती है, न ही इसका उलटा संभव है। हां ऐसे मदरबोर्ड मिलते हैं, जो पाटा व साटा दोनों प्रकार की हार्डडिस्क को सपोर्ट करते हैं।कैसे चुने सही मदरबोर्ड -1 https://web.archive.org/web/20100209045750/http://takneek.com/how-to-choose-a-mother-board/ 9 फ़रवरी 2010 । तकनीक.कॉम। ६ जून २००८। कमल विशेष तौर पर डिजायन किया गया पी7पी55डी प्रीमीयम अपनी तरह का ऐसा पहला मदरबोर्ड है जो साटा (एसएटीए) के इंटरफेस के साथ ६ गीगाबाइड प्रति सैकेंड की रफ्तार से डाटा अंतरण कराता है।एसुस की हाईब्रिड मदरबोर्डसितंबर 2021 InternetArchiveBot । गैजेट गैलरी। दैनिक भास्कर। १४ सितंबर २००९ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Serial ATA सीरियल ऐटा सीरियल ATA अंतर्राष्ट्रीय संगठन (SATA-IO) साटा मदरबोर्ड कनेक्टर पिन-आउट सीरियल ATA कनेक्टर आरेख एवं पिन-आउट साटा हार्ड ड्राइव कैसे स्थापित करें व ट्रबलशूटिंग श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:हार्डवेयर श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना