411 REFERENCE · Wikipedia
लाइफ़ इन ए... मेट्रो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लाइफ़ इन ए... मेट्रो लाइफ़ इन ए... मेट्रो.jpg लाइफ़ इन ए... मेट्रो का पोस्टर रोनी स्क्रूवाला अनुराग बसु प्रीतम संजीव दत्ता (संवाद) शाइनी आहूजा, इरफ़ान ख़ान, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, धर्मेन्द्र, कोंकणा सेन शर्मा, नफ़ीसा अली, शर्मन जोशी अनुराग बसु 11 मई, 2007 भारत हिन्दी
लाइफ़ इन ए... मेट्रो ( एक महानगर में जीवन) 2007 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसे अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है।रिश्तों के ट्रैक पर लाइफ इन अ मेट्रो - https://www.jagran.com/sakhi/film-life-in-a-metro-anurag-kashyap-S7219SK.html 28 मार्च 2024 जागरण hi यह आंशिक रूप से बिली वाइल्डर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म द अपार्टमेंट (1960) से प्रेरित है। इसमें धर्मेन्द्र, नफ़ीसा अली, शिल्पा शेट्टी, केके मेनन, शाइनी आहूजा, इरफ़ान ख़ान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत और शरमन जोशी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।न्यूज़ एबीपी Life In A Metro में Dharmendra के साथ Kissing Scene पर Nafisa Ali Sodhi ने कहा- दोनों पुराने प्रेमी थे https://www.abplive.com/entertainment/nafisa-ali-sodhi-on-kissing-scene-with-dharmendra-in-life-in-a-metro-they-are-old-lovers-1951225 28 मार्च 2024 8 अगस्त 2021 hi संगीत प्रीतम द्वारा रचित है और बोल सईद क़ादरी के हैं।
₹7 करोड़ के बजट पर बनी, लाइफ इन ए... मेट्रो 11 मई 2007 को जारी हुई और यह टिकट खिड़की पर आश्चर्यजनक रूप से से सफल रही। इसने दुनिया भर में ₹25 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसकी नवीन अवधारणा, कहानी, पटकथा, संवाद, साउंडट्रैक और कलाकारों के प्रदर्शन के लिए इसे व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। 53वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में, इसको सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (बसु) और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (प्रीतम) सहित 6 नामांकन प्राप्त हुए और इसने 3 पुरस्कार जीते।
चरित्र
फिल्म 9 किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अमोल
अमोल (धर्मेन्द्र) शिवानी (नफ़ीसा अली) का पुराना प्रेमी है। उसने 40 साल पहले अमेरिका में अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे छोड़ दिया था। अब वह 70 साल का है और मौत का इंतजार कर रहा है। उसकी आखिरी इच्छा अपने आखिरी दिनों को शिवानी के साथ भारत में बिताने की है। शिवानी भी अपने आखिरी दिन गिन रही है।
शिवानी
शिवानी शिखा (शिल्पा शेट्टी) और श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा) की मौसी हैं। उन्हें फिल्म की शुरुआत में अमेरिका से एक पत्र मिलता है, जिसे शिखा पढ़ती है। यह पत्र उसके पुराने प्रेमी अमोल (धर्मेन्द्र) का निकलता है। वह 40 साल पहले उसे छोड़कर अमेरिका चला गया था। उसने पत्र में बताया कि वह मरने से पहले संभवत: आखिरी बार भारत आ रहा है और वह आखिरी बार शिवानी से मिलना चाहता है।
शिखा घोष कपूर
श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा) की बहन शिखा घोष कपूर (शिल्पा शेट्टी) अक्सर अपनी मौसी शिवानी (नफीसा अली) से मिलने उनके वृद्धाश्रम और भरतनाट्यम कक्षाओं में आती जाती है। रंजीत (के के मेनन) से उसकी शादी टूटने के कगार पे है। एक दिन, उसकी मुलाकात नाटक अभिनेता आकाश (शाइनी आहूजा) से होती है। उसके नाटक शिवानी अक्सर सुनती और पसंद करती हैं। शिखा और आकाश एक-दूसरे से दोस्तों की तरह बात करने लगते हैं और धीरे-धीरे रोमांटिक तरीके से एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं।
रंजीत कपूर
30 साल का रंजीत कपूर (केके मेनन) की शादी श्रुति की बहन शिखा घोष से हुई है। उनकी एक 8 साल की बेटी है। उनका विवाहित जीवन सुखी नहीं चल रहा है। अपनी नाखुश शादी के कारण, उसने प्यार के लिए नहीं बल्कि खुशी के लिए नेहा (कंगना रनौत) के साथ नाजायज रिश्ता शुरू किया हुआ है। जिसके बारे में पिछले 2 सालों से कोई नहीं जानता।
आकाश शर्मा
आकाश शर्मा (शाइनी आहूजा) एक असफल थिएटर कलाकार है जो शिखा (शिल्पा शेट्टी) के साथ घनिष्ठ संबंध बनाता है। उसने उसे बताया कि उसकी पेशेवर विफलता के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है और वह दुबई में नौकरी तलाशने की योजना बना रहा है।
मोंटी
मोंटी (इरफ़ान ख़ान) लगभग 30 वर्ष का है और शादी करने के लिए उत्सुक है। एक दिन भावी दूल्हे के रूप में उसकी मुलाकात श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा) से होती है। श्रुति को ग़लतफ़हमी होती है कि मुलाकात के दौरान मोंटी पूरी तरह फ़्लर्ट करता है और उनकी मुलाकात अच्छी नहीं जाती। हालाँकि मोंटी श्रुति का पूरा सम्मान करता है। बाद में श्रुति के अपने बॉस (अश्विन मुशरन) से ब्रेकअप हो जाने के बाद दोनों फिर से मिलते हैं। वे दोस्तों के रूप में एक साथ समय बिताना शुरू करते हैं और अंततः एक-दूसरे के लिए भावनाएं विकसित करते हैं।
श्रुति घोष
श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा), शिखा की बहन और नेहा (कंगना रनौत) की रूममेट है। वह 27 साल की है और शादी करने के लिए बहुत उत्सुक है। वह कई भावी दूल्हों से मिलती है, जिनमें से एक मोंटी है। वह श्रुति को बहुत अजीब और बूढ़ा लगता है।
नेहा
नेहा (कंगना रनौत) करियर में आगे बढ़ने के लिए उत्सुक है। वह रंजीत (केके मेनन) के साथ नाजायज रिश्ता शुरू कर देती है। वह और रंजीत अक्सर राहुल (शरमन जोशी) के घर जाते हैं। वह नहीं जानता कि रंजीत की प्रेमिका नेहा है। नेहा अपने अफेयर को लेकर थोड़ा दोषी महसूस करती है और परोक्ष रूप से अपनी रूममेट श्रुति (कोंकणा सेन शर्मा) को अपनी भावनाएं बताती है, जो रंजीत की पत्नी शिखा (शिल्पा शेट्टी) की बहन है।
राहुल
राहुल (शरमन जोशी) एक युवा व्यक्ति है जो एक कॉल सेंटर में काम करता है और ऊंचे पद पर पहुंचना चाहता है। वह चुपचाप अपनी सहकर्मी नेहा (कंगना रनौत) से प्यार करता है, जो अपने बॉस रंजीत (केके मेनन) के साथ अपने नाजायज संबंधों के कारण ऊंचे पद पर पहुंच गई है।
मुख्य कलाकार
धर्मेन्द्र — अमोल
शाइनी आहूजा — आकाश शर्मा
इरफ़ान ख़ान — मोंटी
केके मेनन — रंजीत कपूर
कंगना रनौत — नेहा
शिल्पा शेट्टी — शिखा कपूर
कोंकणा सेन शर्मा — श्रुति घोष
नफ़ीसा अली — शिवानी
शर्मन जोशी — राहुल
संगीत
गीत गायक प्रीतम इन दिनों सोहम चक्रवर्ती 6:37 सईद क़ादरी अलविदा केके 5:38 अमिताभ वर्मा ओ मेरी जान केके 5:05 संदीप श्रीवास्तव रिश्ते जेम्स 7:20 सईद क़ादरी कर सलाम सुहेल कौल, सोहम चक्रवर्ती 3:55 सईद क़ादरी बातें कुछ अनकही अदनान सामी 4:35 संदीप श्रीवास्तव
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="6"|1992
| अनुराग बसु
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| अनुराग बसु
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार
|
|-
| संजीव दत्ता
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार
|
|-
| इरफ़ान ख़ान
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|-
| कोंकणा सेन शर्मा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
|
|-
| प्रीतम
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0800956 लाइफ़ इन ए... मेट्रो
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध फिल्में