411 REFERENCE · Wikipedia
पूनम ढिल्लों
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Poonam Dhillon at the ‘Celebrating Vivaha’ exhibition.jpg 2015 में पूनम ढिल्लों पूनम ढिल्लों 1962 4 18 y कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत अभिनेत्री 1978– वर्तमान अशोक ठकेरिया (1988–1997) 2 http://www.poonamdhillon.com
पूनम ढिल्लों (जन्म: 18 अप्रैल, 1962) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। ये मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उन्होंने रंगमंच और टेलिविजन धारावाहिकों में भी काम किया है। वह 1978 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं।Trivia – Celebrity Snippets – Femina Miss India – Indiatimes https://web.archive.org/web/20120301213010/http://feminamissindia.indiatimes.com/articleshow/1571847.cms 1 मार्च 2012 . Feminamissindia.indiatimes.com. Retrieved on 2012-02-20. वह 1979 की फिल्म नूरी, रेड रोज़, दर्द, निशान, ज़माना, सोहणी महीवाल (1984), तेरी मेहरबानियाँ (1985) समुन्दर (1986), सवेरे वाली गाड़ी (1986), कर्मा (1986), नाम (1986), मालामाल (1988) आदि के लिये जानी जाती हैं।
पूनम ढिल्लों ने 2009 में बिग बॉस में भाग लिया था और 2013 में सोनी टीवी श्रृंखला एक नई पहचान में शारदा मोदी की मुख्य भूमिका निभाई थी।
फिल्मी सफर
निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें देखा और उन्हें फिल्म त्रिशूल (1978) में एक भूमिका की पेशकश की, जहां उन्होंने सह-कलाकार सचिन पिलगांवकर के साथ "गपूची गपूची गम गम" गीत में प्रदर्शन किया। चोपड़ा ने इसके बाद उन्हें नूरी (1979) में शीर्षक भूमिका दी, जिसे उन्होंने निर्मित किया था। इसके लिए, पूनम को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद, उन्होंने हिन्दी में लगभग 90 फिल्में कीं। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ छः फिल्मों में अभिनय किया।Birthday Special: Rajesh Khanna – 6 https://web.archive.org/web/20131017203124/http://entertainment.in.msn.com/gallery.aspx?cp-documentid=4155691&page=6 17 अक्तूबर 2013 . Entertainment.in.msn.com (2011-12-29). Retrieved on 2012-02-20. उन्होंने निर्माता बोनी कपूर के लिये जुदाई में कैमियो किया।
वह हिन्दी रंगमंच उत्पादन द परफेक्ट हसबैंड में रही हैं, जिसने 2005 में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी प्ले अवार्ड जीता और जिसने गोल्डन जुबली बनाई। इसके बाद उन्होंने एक और नाटक द परफेक्ट वाइफ में सह-कलाकार सूरज थापर और प्यार में कभी कभी में आसिफ़ शेख के साथ काम किया। वर्तमान में वह "यू टर्न" नामक एक नाटक कर रही है जो एक मराठी नाटक का हिन्दी संस्करण है। पूनम ढिल्लों कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस की प्रतियोगी थी। वह इस कार्यक्रम में अंत तक रही थी और द्वितीय स्थान पर रही।
पूनम ने 16 साल की उम्र में फिल्मों में आने के बाद अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। वर्तमान में वह इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए कर रही हैं।TNN http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Poonam-Dhillon-pursuing-MBA-degree/articleshow/19192189.cms?referral=PM Poonam Dhillon pursuing MBA degree The Times Of India 2013-03-26 2014-02-01 Priyanka Naithani https://web.archive.org/web/20180911031433/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Poonam-Dhillon-pursuing-MBA-degree/articleshow/19192189.cms?referral=PM 11 सितंबर 2018 live वह नशीली दवाओं की जागरूकता, एड्स जागरूकता, परिवार नियोजन और अंगदान जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रही हैं।
पुरस्कार
1980 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - नूरी (नामित)
== व्यक्तिगत जीवन
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2009 13 बी सुषमा - मनोहर की माँ 1997 महानता 1991 कुरबानी रंग लायेगी पूनम 1991 झूठी शान गंगा 1990 पत्थर के इंसान 1990 अमीरी गरीबी 1990 पुलिस पब्लिक 1989 देशवासी 1989 गलियों का बादशाह 1989 अभिमन्यु 1989 बटवारा 1989 हिसाब खून का 1988 मालामाल 1988 कसम 1988 हम फ़रिश्ते नहीं सुनीता 1988 सोने पे सुहागा 1987 हिम्मत और मेहनत शारदा 1987 मर्द की ज़बान लता 1987 आवाम 1986 खेल मोहब्बत का 1986 दोस्ती दुश्मनी 1986 समुन्दर अंजली 1986 पाले ख़ान 1986 सवेरे वाली गाड़ी ज्योति 1986 एक चादर मैली सी 1986 अविनाश 1986 नाम सीमा राय 1986 कर्मा 1985 शिवा का इन्साफ निशा 1985 गिरफ्तार 1985 तेरी मेहरबानियाँ बिजली 1985 तवायफ़ 1985 ज़माना शीतल 1985 बादल 1985 बेपनाह 1985 निशान 1985 सितमगर 1984 लैला लीला 1984 सोनी महिवाल 1984 जॉन जानी जनार्दन 1983 रोमान्स सोनिया 1982 आपस की बात डॉली 1982 सवाल सोनिया मेहता 1982 ये वादा रहा 1981 मैं और मेरा हाथी जूली 1981 बीवी ओ बीवी आशा 1981 दर्द 1981 बसेरा 1980 निशाना 1979 काला पत्थर 1978 त्रिशूल
सन्दर्भ
श्रेणी:1962 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:बिग बॉस प्रतिभागी
श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:कानपुर के लोग