Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पेन्सर पेर्सिवल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्पेन्सर पेर्सिवल (Spencer Perceval; 1 नवम्बर 1762 – 11 मई 1812) ब्रितानी राजनेता और बैरिस्टर थे जो अक्टूबर 1809 से मई 1812 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे। वो एकमात्र ब्रितानी प्रधानमंत्री हैं जिनकी हत्या की गयी थी। साथ ही ब्रिटेन के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जो सॉलिसिटर-जनरल या अटॉर्नी-जनरल रहे। पेर्सिवल की शिक्षा हारॉ विद्यालय और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज में हुई। उन्होंने लिंकन इन में कानून का अध्ययन किया और मिडलैण्ड सर्किट में अधिवक्ता के रूप प्रशिक्षण लिया। सन् 1796 में किंग काउंसल बन गये। उन्होंने 33 वर्ष की आयु में नॉर्दम्पटन से सांसाद बनकर अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की। वो कैथोलिक मुक्ति और संसद सुधार के विरोधी थे; उन्होंने नेपोलियन के विरुद्ध युद्ध और अटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन का समर्थन किया। राजनैतिक जीवन की देरी से शुरूआत करने के पश्चात् उनकी उन्नती तेजी से हुई; उन्हें एडिंगटन मंत्रालय में सॉलिसिटर जनरल और फिर इंग्लैण्ड और वेल्स के अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्ति मिली। वो पोर्टलैण्ड के दूसरे कार्यालय में राजकोष के चांसलर के रूप में कार्य किया। सन् 1809 में वो प्रधानमंत्री बन गये। उनकी सरकार कमजोर थी और उनका कार्यकाल विभिन्न संकटों के दौर से गुजरा। इन संकटों में वाल्चेरन अभियान की जाँच, राजा जॉर्ज तृतीय की मानसिक बिमारी और अक्षमता, आर्थिक अवसाद और लुड्डवादी दंगे शामिल हैं। उन्होंने संकटों पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया विरोधियों को हराते हुये सफलतापूर्वक प्रायद्वीपीय युद्ध को आगे बढ़ाया और राजकुमार रीजेंट का समर्थन प्राप्त किया। सन् 1812 तक उनकी स्थिति मजबूत ओ गयी थी जब हाउस ऑफ कॉमन्स में उनकी सरकार का विरोध करने वाले एक व्यापारी जॉन बेलिंगहैम ने उनकी हत्या कर दी। एक सप्ताह बाद बेलिंगहैम को फांसी दे दी गयी। पेर्सिवल के चार बड़े भाई थे जो वयस्क होने तक जीवित रहे। अपने पुरुष वंश, पुरुष उत्तराधिकारियों के नहीं होने की स्थिति में उनकी विरासत 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में उनके पड़पोते को स्थानान्तरण की गयी जो सन् 2011 में विलुप्त हो गये। बचपन और शिक्षा पेर्सिवल का जन्म लंदन के मेफ़ेयर में ऑडली स्क्वायर में हुआ। वो एग्मोंट के दूसरे अर्ल के सातवें पुत्र थे। वो अर्ल के दूसरे विवाह से उत्पन्न दुसरे पुत्र थे। उनकी माँ कैथरीन कॉम्पटन, बैरोनेस आर्डेन, नॉर्थम्प्टन के चौथे अर्ल की पौत्री थीं। स्पेन्सर कॉम्पटन परिवार से थे; कैथरीन कॉम्पटन के पड़दादा के भाई स्पेन्सर कॉम्पटन और विलमिंगटन पहले अर्ल भी प्रधानमंत्री रह चुके थे।Mosley 2003 उनके पिता फ्रेडरिक, वेल्स के राजकुमार, राजा जॉर्ज तृतीय के राजनैतिक सलाहकार थे, उन्होंने एडमिर्ल्टी के प्रथम लॉर्ड के रूप में कैबिनेट में कुछ समय तक काम किया। पेर्सिवल का बचपन चार्लटन हाउस में व्यतीत हुआ जहाँ उनके पिता ने वूलविच डॉकयार्ड के निकट माना था।Treherne 1909 19 टिप्पणी सन्दर्भ स्रोत 30em yes Burke's Peerage, Baronetage & Knighthood Burke's Peerage & Gentry Mosley Charles 107 2003 1287–1288 978-0-9711966-2-9 :en:Burke's Peerage Treherne Philip 1909 The Right Honourable Spencer Perceval https://archive.org/details/righthonourables00trehrich London T. Fisher Unwin 251625W free बाहरी कड़ियाँ द गार्डियन में स्पेन्सर पेर्सिवल के बारे में लेख (अंग्रेज़ी में) श्रेणी:1762 में जन्मे लोग श्रेणी:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्रेणी:१८१२ में निधन