Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चेतन स्वामी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चेतन स्वामी राजस्थानी भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक कहानी–संग्रह किस्तूरी मिरग के लिये उन्हें सन् 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चेतन स्वामी का बचपन काफ़ी संघर्षपूर्ण रहा, और इन्होंने २० वर्ष में ही अपनी पहली पुस्तक कविता संग्रह ’सवाल’ को लिखा,जो काफ़ी लोकप्रिय रहा। चेतन स्वामी ने हिन्दी और राजस्थानी में काफ़ी लेखन किया है। इनकी लोकप्रिय पुस्तकों में से किस्तूरी मिरग , उल्टो उमाराम , इंदरधनख , बाई म्हारी चिड़कोली , निरख- परख इत्यादि है, इनके जीवन का एक संक्षिप्त परिचय नीचे दिया गया है। जन्म : 4 मार्च 1957 शिक्षा : एम ए हिन्दी, पीएचडी #राजस्थानी पुस्तकें : 1.कहाणी-संग्रै- 'आंगणै बिचाळै भींतां', 'किस्तूरी मिरग', 'उल्टो उमाराम', 'बाई म्हांरी चिड़कोली । 2. कविता-संग्रै - ‘ सवाल', 'चितार' । 3. निबंध-संग्रै- 'इंदरधनख', 'निरख-परख' राजस्थानी कहाणी रो इतिहास अर आळोच (इतिहास) । 4. संपादन : 'आखर' (कहाणी-संग्रै), 'रचाव' (व्यंग्य-संग्रै), 'निजराणो' (कविता-संग्रै)। 5. राजस्थानी पत्रिका (संवाददाता 12 वर्ष ) , 'जागती जोत', राजस्थली, हिंदी कथा पत्रिका 'कथाराज' और कई स्मारिकाओं का संपादन । 6. राजस्थानी में अनुवाद : 'कलिकथा वाया बाइपास' (अलका सरावगी का हिंदी उपन्यास), 'म्हारो दागिस्तान' (रसूल हमजातोव की कृति), 'सुपना मोरपांखी' (भगवती प्रसाद चौधरी का कविता-संग्रह) । # हिंदी पुस्तकें : 1.शोध-ग्रंथ -'आधुनिक राजस्थानी कहानी और लोकजीवन', 'श्रीडूंगरगढ़ का इतिहास', 'भक्त श्री धनाजी एवं धनावंश । 2. लघुशोध ग्रंथ- 'राजस्थानी साहित्य साधक किशोर कल्पनाकांत' । 3. जीवन प्रसंग- 'बातें फतेहपुर की' । 4. संपादित कहानियां - 'दरिया में आग' । 5. संत जीवनी -'बुधगिरि महिमा' । 6. बालकथा- 'गांव की साख'। 7. जीवनी -‘गृहस्थी संत' । #पत्रकारिता : राजस्थान पत्रिका में 12 वर्ष संवाददाता । #पुरस्कार : 1.'राजस्थानी पुरस्कार' (साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली) 2.'महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार' (राजस्थानी रत्नाकर, नई दिल्ली) 3. ‘शिवचन्द्र भरतिया गद्य पुरस्कार' (राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर) 4. 'साहित्य श्री सम्मान' (राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़) 5. 'सुगन स्मृति पुरस्कार' (हनुमानगढ़) 6. 'मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार' (गोइन्का फाउंडेशन, बंगलौर) 7. ‘सीताराम रूंगटा राजस्थानी साहित्य सम्मान' (अ. भा. मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता) 8. 'पं. मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य-सम्मान' (चूरू) 9. सूरजमल मोहता पुरस्कार, राजगढ़, 10. सूर्यमल मीसण शिखर पुरस्कार, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर 11. 'कड़वा-मीठा सच' स्तंभ लेखन पत्रकारिता पुरस्कार-तीन बार (राजस्थान पत्रिका, जयपुर) 12. वर्ष 1986 में ‘प्रकाश झा’ द्वारा निर्मित निर्देशित फ़िल्म ‘परिणति ’ में बतौर ‘सहायक निर्देशक’ कार्य किया। 13.राजस्थान पत्रिका द्वारा साल 2023 का “सर्वश्रेष्ठ कहानी पुरुस्कार” पता : कालू बास, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) राज. 331803 == सन्दर्भ ==