411 REFERENCE · Wikipedia
आइटम ४७
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आइटम ४७ Item 47 poster.jpg फ़िल्म का पोस्टर लुइस डी'एसपोसिटो केविन फेज Eric Pearson शील्ड स्टैन लीजैक किर्बी लिज़्ज़ी कैप्लन
जैसे ब्रैडफोर्ड
मैक्सिमिलानो हरमांडेज़
टाइटस वैलिवेर क्रिस्टोफर लेनर्ट्ज़ गेब्रियल बेरीस्टाइन मार्वल स्टूडियो वाल्ट डिज्नी २५ सितंबर २०१२ १२ मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी
आइटम ४७ २०१२ की एक अमरीकी डायरेक्ट-टू-वीडियो लघु फ़िल्म है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म मार्वल कॉमिक्स के संगठन शील्ड (स्ट्रेटेजिक होमलैंड इंटरवेंशन एनफोर्समेंट एंड लोजिस्टिक्स डिवीज़न) के बारे में है, और इसका वितरण वाल्ट डिज्नी ने मार्वल की घरेलू मीडिया के साथ किया है। मार्वल वन-शॉट्स की श्रंखला में तीसरी यह फ़िल्म २०१२ की फ़िल्म द अवेंजर्स के आगे की कहानी बताती है। इस फ़िल्म का निर्देशन लुइस डी'एसपोसिटो ने किया है, तथा इसका कथानक एरिक पियरसन ने लिखा है। यह मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में सेट है, तथा इसकी कहानी यूनिवर्स की बाकी फिल्मों के समकक्ष चलती है।
संक्षेप
बेनी तथा क्लेयर पति-पत्नी हैं, जिन्हें २०१२ में न्यू यॉर्क पर चितौरी आक्रमण के बाद एक फेंकी हुई चितौरी बंदूक ("आइटम ४७") मिलती है। वे दोनों इसकी सहायता से न्यू यॉर्क में कई बैंको को लूटने की वारदातों को अंजाम देते हैं, जिस कारण वे शील्ड एजेंसी की नज़र में आ जाते हैं। शील्ड एजेंसी तुरंत हरकत में आ जाती है, और एजेंट सिटवेल तथा ब्लेक को उन्हें रोकने का काम सौंपती है। सिटवेल उन दोनों को ट्रेस करता हुआ एक मोटेल में पहुंचता है, जहां उनका सामना होता है। सिटवेल उन दोनों को मारने की बजाय शील्ड में काम करने का आफर देता है। इसके बाद बेनी शील्ड के आर&डी "थिंक-टैंक" में चितौरी तकनीक को 'रिवर्स इंजीनियर' करने लगता है, और क्लेयर एजेंट ब्लेक की असिस्टेंट बन जाती है।
पात्र
Jesse Bradford by David Shankbone.jpg
150
Lizzy Caplan at PaleyFest 2014.jpg
110
जैसे ब्रैडफोर्ड (बाएं) तथा लिज़्ज़ी कैप्लन (दाएं)
लिज़्ज़ी कैप्लन – क्लेयर वाइज
जैसे ब्रैडफोर्ड – बेनी पोलाक
मैक्सिमिलानो हरमांडेज़ – एजेंट सिटवेल
टाइटस वैलिवेर – ब्लेक
निर्माण
इस फ़िल्म का निर्देशन स्टूडियोज के को-प्रेजिडेंट लुइस डी'एसपोसिटो ने किया है, कथानक एरिक पियरसन ने लिखा है तत्ज संगीत क्रिस्टोफर लेनर्ट्ज़ ने दिया है। यह लघु फ़िल्म, जो १२ मिनट लम्बी है, ४ दिन में फिल्माई गई थी। पियरसन और डी'एसपोसिटो को इस फ़िल्म का विचार द अवेंजर्स देखने के बाद आये था, जब किसी ने कहा था कि "न्यू यॉर्क तो कचरे का ढेर बन गया; हर जगह अस्त्र-शस्त्र बिखरे पड़े हैं।"
रिलीस
आइटम ४७ को २५ सितंबर २०१२ को द अवेंजर्स की ब्लू-रे के साथ रिलीस किया गया था। इसे "मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स: फेज टू कलेक्शन" बॉक्स सेट में भी शामिल किया गया था, जिसमें मार्वल की फेज २ की फिल्मों के अतिरिक्त मार्वल वन-शॉट की भी सभी फिलमें सम्मिलित थी। इस कलेक्शन में डी'एसपोसिटो, हरमांडेज़, वैलिवेर और ब्रैडफोर्ड की ऑडियो कमेंटरी थी, और इसे ८ दिसंबर २०१५ को जारी किया गया था।
समीक्षा
कॉलाइडर के आंद्रे देलामोर्टे ने इस फ़िल्म को "बेवकूफी" कहा। क्रेव ऑनलाइन की विलियम बिबियानी ने कहा "यह लघु फ़िल्म सफल रही; हरमांडेज़, कैप्लन और ब्रैडफोर्ड अच्छे थे, लेकिन वैलिवेर को कॉल्सन का एक अजीब सा संवाद पकड़ा दिया गया, जो सही तरह सेट नहीं हो पाया।" सुपरहीरो हाइप! के स्पेंसर टेरी ने लिखा "यह उनके अब तक के कामों में सर्वश्रेष्ठ है; और इसका श्रेय इस फ़िल्म की लंबाई को जाता है। पिछली वन-शॉट्स फिल्मों से लगभग तीन गुना लम्बी होने के कारण यह फ़िल्म सब कुछ दिखा देने में जल्दीबाज़ी नहीं करती, और दर्शकों को चोरों का, तथा शील्ड का, दोनों का ही परिप्रेक्ष्य समझने का समय मिलता है।"
टेलीविज़न श्रृंखला
एजेंट्स ऑफ शील्ड
इस फ़िल्म को देखने के बाद डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने शील्ड के एजेंट्स पर आधारित एक टीवी श्रृंखला, "एजेंट्स ऑफ शील्ड" को हरी झंडी दे दी। एजेंट्स ऑफ शील्ड मई २०१३ से परिचालन में आया। वैलिवेर, जिनका परिचय इस वन-शॉट्स फ़िल्म में हुआ था, आगे टीवी श्रृंखला में भी ब्लेक के किरदार में दिखाई दिए।
सन्दर्भ
33em Marvel Studios: Assembling a Universe 2014 Marvel's Agents of S.H.I.E.L.D.: The Complete First Season Home media, bonus material ABC Home Entertainment
http://insidemovies.ew.com/2013/07/11/marvel-one-shot-agent-carter-first-look/2/ 'Marvel One-Shot: Agent Carter' – First Look at poster and three photos from the new short! Breznican Anthony Entertainment Weekly July 11, 2013 April 19, 2014 https://www.webcitation.org/6OwXCPg3t?url=http://insidemovies.ew.com/2013/07/11/marvel-one-shot-agent-carter-first-look/2/ April 19, 2014 live
http://comicbook.com/blog/2014/06/21/agent-carter-one-shot-composer-likely-headed-to-the-tv-series/ Agent Carter One-Shot Composer Likely Headed to the TV Series Burlingame Russ ComicBook June 21, 2014 September 27, 2014 https://www.webcitation.org/6StEt4ene?url=http://comicbook.com/blog/2014/06/21/agent-carter-one-shot-composer-likely-headed-to-the-tv-series/ 27 सितंबर 2014 dead
Breznican Anthony First Look: Marvel unveils top-secret 'Avengers' short film 'Item 47' – Exclusive http://insidemovies.ew.com/2012/07/03/first-look-item-47/ Entertainment Weekly July 3, 2012 January 13, 2014 https://www.webcitation.org/6PCO9x0vG?url=http://insidemovies.ew.com/2012/07/03/first-look-item-47/ April 29, 2014 live
http://www.deadline.com/2013/05/abc-picks-up-marveljoss-whedens-s-h-i-e-l-d-to-series/ ABC Picks Up Marvel/Joss Wheden’s ‘S.H.I.E.L.D.’ To Series Andreeva Nellie Deadline Hollywood May 10, 2013 May 10, 2013 https://www.webcitation.org/6GWTLc4lF?url=http://www.deadline.com/2013/05/abc-picks-up-marveljoss-whedens-s-h-i-e-l-d-to-series/ May 11, 2013 live
http://marvel.com/news/story/21329/titus_welliver_set_to_return_as_agent_blake_in_marvels_agents_of_shield. Titus Welliver Set to Return as Agent Blake in Marvel's Agents of S.H.I.E.L.D. Marvel.com October 10, 2013 October 10, 2013 https://www.webcitation.org/6O1cgIv5q?url=http://marvel.com/news/tv/2013/10/10/21329/titus_welliver_set_to_return_as_agent_blake_in_marvels_agents_of_shield. March 12, 2014 live
Dellamorte Andre July 14, 2012 Comic-Con 2012 Review: Marvel One-Shots: Item 47 http://www.craveonline.com/film/reviews/192191-comic-con-2012-review-marvel-one-shots-item-47 CraveOnline January 14, 2014 https://www.webcitation.org/6Mcgs9AKv?url=http://www.craveonline.com/film/reviews/192191-comic-con-2012-review-marvel-one-shots-item-47 14 जनवरी 2014 dead
Dellamorte Andre September 20, 2012 THE AVENGERS Blu-ray Review http://collider.com/the-avengers-blu-ray-review/ Collider January 14, 2014 https://www.webcitation.org/6Mcgbhho4?url=http://collider.com/the-avengers-blu-ray-review/ January 14, 2014 live
Terry Spencer September 20, 2012 Marvel's The Avengers Blu-ray Review http://www.superherohype.com/features/articles/172797-review-the-avengers-blu-ray Superhero Hype! January 14, 2014 https://www.webcitation.org/6McgjWd0A?url=http://www.superherohype.com/features/articles/172797-review-the-avengers-blu-ray 14 जनवरी 2014 dead
http://collider.com/mcu-phase-2-box-set-image-bonus-features/ ‘Marvel Cinematic Universe: Phase Two Collection’ Unveiled; Contains First Look at Phase 3 Goldberg Matt Collider.com October 23, 2015 October 23, 2015 https://www.webcitation.org/6cV3n4hc2?url=http://collider.com/mcu-phase-2-box-set-image-bonus-features/ October 23, 2015 live
श्रेणी:मार्वल वन-शॉट्स