411 REFERENCE · Wikipedia
इरतिश नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|इरतिश नदी का जलसम्भर क्षेत्र
thumb|230px|ओम्स्क शहर के पास इरतिश नदी
इरतिश नदी (रूसी: Иртыш, अंग्रेज़ी: Irtysh) उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और ओब नदी की प्रमुख उपनदी है। इसके नाम का अर्थ 'सफ़ेद नदी' है। ओब-इरतिश का मिलाजुला क्षेत्र एशिया का एक विशाल जलसम्भर है जिसमें पश्चिमी साइबेरिया और अल्ताई पर्वत आते हैं। इसकी कुल लम्बाई ४,२४८ किलोमीटर (२,६४० मील) है। इरतिश नदी का मार्ग चीन, कज़ाख़स्तान, मंगोलिया और रूस के देशों से होकर निकलता है।Rivers and Streams, Britannica Educational Publishing, The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 978-1-61530-411-0, ... The Irtysh River is a major river of west-central and western Asia. With a length of 4248 km (2640 miles) ...
स्रोत और नदी मार्ग
इरतिश नदी चीन के शिनजियांग प्रान्त के अल्ताई पर्वतों में 'कारा-इरतिश' (यानि 'काली रंग की इरतिश') के नाम से जन्म लेती है। वहाँ से यह पश्चिमोत्तर दिशा में बहती हुई कज़ाख़स्तान की ज़ायसान झील से गुज़रती है। आगे पहले इशिम नदी और फिर तोबोल नदी इसमें विलय हो जाती हैं। फिर यह रूस में दाख़िल होती है और पश्चिमी साइबेरिया के ख़ान्ती-मान्स्यिन्स्क शहर के पास इसका विलय ओब नदी में होता है और उसके बाद इस धारा को ओब नदी के नाम से ही जाना जाता है।
इन्हें भी देखें
ओब नदी
अल्ताई पर्वत
साइबेरिया
जलसम्भर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:साइबेरिया की नदियाँ
श्रेणी:चीन की नदियाँ
श्रेणी:रूस की नदियाँ
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ
श्रेणी:साइबेरिया