Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नौवहन महानिदेशालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नौवहन महानिदेशालय 120px सरकारी अभिकरण सितम्बर १९४९ मुम्बई, श्याम जगन्नाथन, नौवहन महानिदेशक समुद्री पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार http://www.dgshipping.gov.in/ नौवहन महानिदेशालय (en The Directorate General of Shipping no), भारत गणराज्य, भारत सरकार के नौवहन मन्त्रालय के अधीन एक सम्बद्ध कार्यालय है, जो भारतीय पंजीकृत पोतों तथा भारतीय पत्तनों पर उपस्थित पोतों हेतु जीवन, स्वास्थ्य, पोत एवं पर्यावरण के लिए उत्तरदायी है। यह महानिदेशालय मुम्बई में स्थित है तथा इसका नेतृत्व नौवहन महानिदेशक एवं भारत सरकार के अपर सचिव श्री श्याम जगन्नाथन, भा॰प्र॰से॰ करते हैं।https://www.dgshipping.gov.in/Content/DirectorGeneralShippingAbout.aspx Director General of Shipping www.dgshipping.gov.in 2022-09-22 कर्तव्य इस महानिदेशालय का प्रमुख कार्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय पोत एवं नौवहन कम्पनियाँ उच्च सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करें, भारतीय नाविकों के पास उच्च अर्हताएँ तथा अच्छी कार्य एवं आवास दशाएँ हों, तथा भारतीय क्षेत्र एवं पत्तनों में विदेशी पोत अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का अनुपालन करें। नौवहन महानिदेशक को व्यापारिक नौवहन अधिनियम, १९५८ की धारा ७ के अन्तर्गत वैधानिक शक्तियाँ प्रदान की गई हैं, और वे अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्वयन हेतु उत्तरदायी हैं। यह महानिदेशालय विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमयों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करता है, जिनमें सुरक्षा से सम्बन्धित सोलास (समुद्री जीवन सुरक्षा हेतु अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमय), प्रदूषण निवारण हेतु मारपोल ७३/७८ तथा अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की अन्य अनिवार्य आवश्यकताएँ सम्मिलित हैं। निदेशक August 2011श्री श्याम जगन्नाथन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के १९९७ असम-मेघालय संवर्ग के अधिकारी, वर्तमान में नौवहन महानिदेशालय, भारत के निदेशक हैं। वे मई २०२१ से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और नौवहन महानिदेशालय में तीन वर्ष तक निदेशक के रूप में सेवारत रहेंगे। सम्बन्धित विषय भारत भारत की सीमाएँ भारत की जलवायु भारत में मत्स्य पालन भारत की रूपरेखा सन्दर्भ बाह्य कड़ियाँ नौवहन महानिदेशालय नौवहन महानिदेशालय – इसे भली-भाँति जानिए श्रेणी:भारत श्रेणी:समुद्र विज्ञान श्रेणी:नौवहन