411 REFERENCE · Wikipedia
शाखा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|पेड़ की शाखाएँ या टहनियाँ
शाखा पेड़ का लकड़ी वाला वह भाग होता है जो कि तने से जुड़ा होता है लेकिन तने का भाग नहीं होता है।
पेड़ के तने से कई शाखाएँ जुड़ी होती हैं। प्रत्येक शाखा की कई उप-शाखाएँ भी होती हैं और कई शाखाएँ तथा उप-शाखाएँ मिलकर एक जालनुमा छत बुनती हैं जिसकी वजह से पेड़ को उसकी छतरी मिलती है। इस अर्थ में शाखा को टहनी भी कहते हैं।
शाखा किसी विषय विशेष के उप-भाग को भी कहते हैं। उदाहरण के लिए-भौतिकी विज्ञान की एक शाखा है।
किसी मृग के दो प्रमुख सींगों से निकले छोटे-छोटे सींगों को भी शाखा कहते हैं।
श्रेणी:पौधों के अंश
श्रेणी:वनस्पति आकृति-विज्ञान