411 REFERENCE · Wikipedia
राजगीर खेल परिसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स Nitish Kumar, Samrat Chaudhary and Jayant Raj Kushwaha at Rajgir Sports Stadium.jpg Rajgir Sports Complex Location of the Sardar Vallabhbhai Patel Sports Enclave राजगीर, Bihar 2021 yes 2024 08 29 Bihar State Sports AuthorityDirectorate of Youth Welfare & Sports of Bihar. शापूरजी पालोनजी समूह 97.9 acre ha
राजगीर खेल परिसर, बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक प्रमुख और आधुनिक खेल सुविधा केंद्र है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/a-sports-revolution-in-the-middle-of-bihar/articleshow/119513075.cms The Rajgir Sports Complex, located near the historic site of Nalanda, is set to bolster Bihar's sports infrastructure with facilities for 23 different sports.Bihar to construct world class cricket stadium https://web.archive.org/web/20160304063431/http://zeenews.india.com/sports/softspot/bihar-to-construct-world-class-cricket-stadium_775132.html 2016-03-04 यह परिसर बिहार का पहला और देश का छठा खेल विश्वविद्यालय भी समेटे हुए है। इसे बिहार सरकार द्वारा भवन निर्माण विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है और यह खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और सामुदायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है।https://www.indiatoday.in/sports/hockey/story/rajgir-sports-complex-bihar-sporting-revival-hockey-asia-cup-2782820-2025-09-06 Inside Rajgir sports complex: Cradle of Bihar's sporting culture revival and dreams मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
खेल सुविधाएं
इनडोर और आउटडोर खेल: परिसर में 33 से अधिक खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, शूटिंग, कबड्डी, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, साइकिलिंग, एथलेटिक्स, शॉटपुट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, सेपक टकरा और तैराकी शामिल हैं।
हॉकी प्रैक्टिस टर्फ: हॉकी खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रैक्टिस टर्फ बनाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम: यह बिहार का सबसे बड़ा और आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे बीसीसीआई के मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। यह 90 एकड़ में 633 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है।https://www.firstpost.com/sports/rajgir-sports-complex-bihar-indian-sporting-map-mens-hockey-asia-cup-feature-13931409.html Rich history and a future hotbed of sport: How Rajgir Sports Complex is redefining Bihar’s place on Indian sporting maphttps://www.indiatoday.in/sports/hockey/story/hockey-asia-cup-2025-reporters-diary-rajgir-india-win-2783462-2025-09-08 Discovering Rajgir through hockey: A reporter's diary of Asia Cup 2025
इंडोर स्टेडियम: विभिन्न खेलों के लिए उपयुक्त सुविधाएं, जैसे टेबल टेनिस, शतरंज और वुशु।
खेल विश्वविद्यालय
राजगीर में बिहार का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो खेल प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देता है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, व्याख्यान कक्ष, छात्रावास, डाइनिंग हॉल और खेल पुस्तकालय जैसी सुविधाएं हैं।
प्रमुख आयोजन
एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (2024): इस परिसर ने इस प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की, जिससे बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। दर्शकों की भारी भीड़ ने इस आयोजन को यादगार बनाया।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: कबड्डी, भारोत्तोलन जैसे खेलों के लिए इस परिसर का उपयोग किया गया।
बुनियादी ढांचा
पावर सप्लाई: परिसर को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डेडिकेटेड फीडर से जोड़ा गया है।
ट्रैफिक और पार्किंग: आयोजनों के दौरान सुचारू यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। दर्शकों के लिए गेट नंबर 2 से प्रवेश, वीवीआईपी के लिए गेट नंबर 3 और खिलाड़ियों के लिए गेट नंबर 4 निर्धारित है।
हरियाली: परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए बागवानी और औषधीय पौधों का रोपण किया गया है।
इन्हें भी देखें
कलिंगा स्टेडियम
सन्दर्भ
*