411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिप्स मिशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रिप्स मिशन मार्च १९४२ में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत भेजा गया असफल मिशन थाhttps://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-up-police-bharti-exam-questions-who-is-the-vice-president-of-india-when-quit-india-movement-was-launched-23784597.html 'भारत छोड़ो आंदोलन किसके जवाब में शुरू किया गया था...उपराष्ट्रपति कौन हैं', पुलिस भर्ती में पूछे सवाल सक्सेना अभिषेक 25 अगस्त 2024 दैनिक जागरण hi 2025-06-20 जिसका उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अपने लिए भारत का पूर्ण सहयोग प्राप्त करना था। सर स्टैफर्ड क्रिप्स इसके अध्यक्ष थे जो विंस्टन चर्चिल के मंत्रिमंडल के साम्यवादी झुकाव वाले एक वरिष्ट राजनेता एवं मंत्री थे। क्रिप्स वामपंथी लेबर पार्टी के नेता थे जो पारम्परिक रूप से भारत के स्वराज के प्रति सहानुभूति रखते थे। लेकिन वो ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे जो भारत की स्वतंत्रता को रोकने वाले नेता थे।
इन्हें भी देखें
भारत छोड़ो आन्दोलन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मसौदा प्रस्ताव (अंग्रेज़ी में)
भारतीय इतिहास (अंग्रेज़ी में)
श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम