411 REFERENCE · Wikipedia
उरगेन्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उरगेन्च Urgench / Урганч उरगेन्च Uzbekistan उज़बेकिस्तान में स्थिति 41 33 N 60 38 E ख़ोरज़्म प्रान्त, उज़बेकिस्तान १,३९,१०० (अनुमानित) १९९९ उज़बेक
thumb|240px|उरगेन्च का आमू दरिया पर पुल
उरगेन्च (उज़बेक: Урганч, अंग्रेज़ी: Urgench) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के ख़ोरज़्म प्रान्त की राजधानी है। यह प्रसिद्ध बुख़ारा शहर से ४५० किमी पश्चिम में किज़िल कुम रेगिस्तान के पार आमू दरिया और शवत नहर के किनारे बसा हुआ है।
पुराना और नया उरगेन्च
कृपया ध्यान दें कि यह शहर तुर्कमेनिस्तान के कोन्या-उरगेन्च शहर से भिन्न है। कोन्या-उरगेन्च, जिसे 'पुराना उरगेन्च' भी कहते हैं, आमू दरिया के किनारे बसा एक शहर था जो ख़्वारेज़्म की राजधानी भी था। १६वीं सदी में आमू दरिया के अचानक अपने रुख़ बदल लेने से यहाँ पानी नहीं रहा और निवासियों को अपना पुराना शहर छोड़ देना पड़ा। फिर दक्षिण-पूर्व में आधुनिक उरगेन्च शहर की नवस्थापना हुई। समय के साथ यह ख़ीवा ख़ानत का एक व्यापारिक केंद्र बन गया।Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan https://web.archive.org/web/20150406053055/http://books.google.com/books?id=DwX-UTmC1GwC 6 अप्रैल 2015 , Bradley Mayhew, pp. 250, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... When the Amu- Darya changed course in the 16th century, the people of Konye-Urgench (then called Urgench), 150km downriver in present-day Turkmenistan, were left without water and started a new town here ...
आधुनिक युग
आधुनिक युग में उरगेन्च एक सोवियत-शैली का शहर है। सोवियत संघ ने आसपास के क्षेत्र में कपास की खेती पर ज़ोर दिया था इसलिए पूरे नगर की बत्तियों और मकानों पर कपास-सम्बन्धी आकृतियाँ और चित्र हैं। यहाँ एक स्मारक उन २० बच्चों के साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) टोली को याद करता है जो १९२२ में सिर दरिया के किनारे बासमाची विद्रोहियों द्वारा मारे गए थे। यहाँ मुहम्मद अल-ख़्वारिज़्मी की भी एक प्रतिमा है जो इस क्षेत्र के ९वीं सदी के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे। बहुत से सैलानी यहाँ से ३५ किमी दक्षिणपूर्व को स्थित ख़ीवा शहर में पर्यटन के लिए उरगेन्च से गुज़रते हैं।
इन्हें भी देखें
आमू दरिया
ख़्वारेज़्म
ख़ोरज़्म प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ख़ोरज़्म प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के नगर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान