Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाऊ न्यूट्रिनो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टाऊ न्यूट्रिनो एक मूलभूत कण है। इसका प्रतीक चिह्न tau neutrino है। इसका आवेश शून्य होता है अर्थात यह एक उदासीन कण है। न्यूट्रिनों तीन प्रकार के होते हैं जिनमें से यह टाऊ से सम्बद्ध लेप्टॉनों की श्रेणी में आता है। इसका द्रव्यमान लगभग शून्य माना जाता है, प्रायोगिक तौर पर इसका सीमान्त मान 15.5 Mev/c2 से कम है। इसका प्रचक्रण 1/2 होता है। यह दो फ्लेवर के साथ पाया जाता है जो कण और प्रतिकण हैं अर्थात टाऊ न्यूट्रिनो (tau neutrino) एवं टाऊ प्रतिन्यूट्रिनो (tau antineutrino)।Particle Data Group (PDG) book ज्ञात कणों में केवल न्यूट्रिनों ही ऐसे कण हैं जो केवल दुर्बल अन्योन्य क्रिया में भाग लेते हैं। न्यूट्रिनो प्रबल अन्योन्य क्रिया एवं विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रियाओं में भाग नहीं लेते। द्रव्यामान अज्ञात होने के कारण इनकी गुरुत्वीय अन्योन्य क्रिया का सही मान प्राप्त करना मुश्किल है।http://icecube.wisc.edu/info/neutrinos All About Neutrinos 10 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130609023451/http://icecube.wisc.edu/info/neutrinos 9 जून 2013 dead सन्दर्भ श्रेणी:न्यूट्रिनो श्रेणी:मूलकण श्रेणी:लेप्टॉन