Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंकज धीर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंकज धीर PankajDheer.jpg अभिनेता, निर्देशक 1983–2025 निकितन धीर पंकज धीर (9 नवंबर 1956 – 15 अक्टूबर 2025) एक भारतीय अभिनेता थे, जो भारत में राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी धारावाहिक महाभारत में अपने कर्ण के किरदार के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया और इनमे से कई चरित्र काफ़ी सराहे गए। भारतीय टीवी सीरियल युग में उनके द्वारा अली ख़ान का किरदार भी बहुत लोकप्रिय हुआ था। इनके द्वारा 1994 और 1996 के बीच डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट किये गए एक अत्यंत पॉपुलर टीवी धारावाहिक चंद्रकांता में निभाये गए चरित्र शिव दत्त (चुनारगढ़ के राजा) को आज भी याद किया जाता है। व्यक्तिगत जीवन करियर 1988 में पंकज धीर ने बी. आर. चोपड़ा की एपिक टीवी सीरिज "महाभारत" में कर्ण की भूमिका निभाई। यह किरदार निभाने के बाद वे बेहद लोकप्रिय हुए। उनकी तस्वीरें कई स्कूल की पुस्तकों में कर्ण के रूप में छपने लगीं और करनाल व बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियाँ कर्ण के रूप में पूजी जाने लगीं। उन्होंने "ज़ी हॉरर शो" (1993) के पहले एपिसोड "दस्तक" में अर्चना पूरन सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा, वे "कानून" नामक टीवी श्रृंखला में एक बचाव पक्ष के वकील के रूप में भी दिखाई दिए, जो अदालत से जुड़ी कहानियों पर आधारित थी। 2006 में, उन्होंने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर "विज़ाज स्टूडियोज़" नामक शूटिंग स्टूडियो की स्थापना की। 2010 में, उन्होंने मुंबई में "अभिन्नय एक्टिंग एकेडमी" शुरू की, जिसमें अभिनेता गूफी पेंटल को मेंटर के रूप में दिखाया। धारावाहिक महाभारत (टीवी धारावाहिक) चंद्रकांता (टीवी शृंखला) प्रमुख फिल्में बतौर अभिनेता वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2004 टार्ज़न: द वण्डर कार 2003 खंजर आनन्द 2003 ज़मीन कप्तान बशीर अली 2003 अंदाज़ प्रोफेसर रोहित मल्होत्रा 2002 तुमको ना भूल पायेंगे 1999 बादशाह 1998 सोल्जर विजय मल्होत्रा 1995 निशाना 1995 पाँडव 1994 इक्के पे इक्का 1993 आशिक आवारा 1993 अशांत 1992 हीर राँझा सुल्तान 1992 मिस्टर बॉन्ड ड्रैगन / डागा 1992 जागृति विशाल 1991 सनम बेवफ़ा ज़ुबैर ख़ान 1991 सड़क 1991 सौगंध 1990 जीवन एक संघर्ष 1988 महाभारत कर्ण बतौर निर्देशक {| class="wikitable" |- ! वर्ष !! फ़िल्म |- | 2014|| माय फादर गॉडफादर | सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0223532 श्रेणी:हिन्दी अभिनेता श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:२०२५ में निधन श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता