411 REFERENCE · Wikipedia
मिला जोवोविच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|मिला जोवोविच, 2010
thumb|right|मिला जोवोविच, 2000
मिला जोवोविच (जन्म 17 दिसम्बर 1975) यूक्रेनी मूल की एक अमेरिकन मॉडल, अभिनेत्री, संगीतकार और फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। वे साइन्स फ़िक्शन (विज्ञान कथा) और ऐक्शन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
मिला जोवोविच (यूक्रेनी: Milica Jovović, मिला योवोविच) का जन्म कीव, यूक्रेन, सोवियत संघ में हुआ था। उनके पिता सर्बियन मूल के एक बच्चों के चिकित्सक थे और इन्की माँ एक रूसी मन्च अभिनेत्री थीं।Milla: The world's richest model https://web.archive.org/web/20071207213450/http://inhome.rediff.com/money/2004/jul/28look.htm 7 दिसंबर 2007 . रीडिफ.कॉम, 28 जुलाई 2004. 1981 में, जब मिला पांच साल की थीं, उनका परिवार राजनीतिक कारणों से सोवियत संघ छोड़ कर लंदन चला गया। मार्को लोपुसिना स्वि स्र्बि स्वेत (Svi Srbi sveta) http://www.suc.org/culture/library/svi_srbi_sveta/ Holivud je srpsko selo http://www.suc.org/culture/library/svi_srbi_sveta/tekstovi/sad_holivud_je_srpsko_selo.htm 2006-09-07 प्रिन्सिप बेल्ग्रेड 1998 sr 86-82273-07-1 https://web.archive.org/web/20060912161851/http://www.suc.org/culture/library/svi_srbi_sveta/ 12 सितंबर 2006 dead बाद में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सात महीने बिताने के बाद वे सैक्रिमैन्टौ, कैलिफोर्निया में जा बसे। इसके कुछ समय बाद ही उनके माता पिता का तलाक हो गया। मिला की माँ ने अभिनय के सहारे परिवार का पालन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इसमे ज़्याद सफलता नहीं मिली। अंत में उन्होंने पैसे कमाने के लिए घरों की सफाई करने का काम शुरू कर दिया। मिला के मात-पिता दोनों ने निर्देशक ब्रायन डे पाल्मा के घर की सफ़ाई का काम किया। Wang Jen Thoroughly Modern Milla California Style http://millaj.com/art/c0506.shtml 2006-09-24 https://web.archive.org/web/20110714094536/http://millaj.com/art/c0506.shtml 14 जुलाई 2011 dead 1994 में मिला के पिता को एक अवैध चिकित्सा बीमा से संबंधित आपरेशन में भाग लेने के लिए 20 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। 1999 में एक अमेरिकी जेल में पांच साल बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। Milla Storms Off French TV इंटरनेट मूवी डेटाबेस 2002-04-01 http://www.imdb.com/news/wenn/2002-04-01#celeb10 2007-11-19 https://web.archive.org/web/20120905232527/http://www.imdb.com/news/wenn/2002-04-01#celeb10 5 सितंबर 2012 live
संयुक्त राज्य अमेरिका में पहुंचने के कुछ समय बाद ही मिला ने पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू कर दी। तीन महीनों में ही उन्होंने धाराप्रवाह अंग्रेज़ी बोलनी सीख ली। Eaton Anne Dressed to Kill Star March 1988 http://www.millaj.com/art/star030888.shtml 2007-11-02 https://web.archive.org/web/20110714094725/http://www.millaj.com/art/star030888.shtml 14 जुलाई 2011 dead शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ से आने के लिए उन्हें स्कूल में सहपाठियों से कई ताने सहने पड़े. उन्हें एक "कॉमी" (साम्यवादी) और "रूसी जासूस" बुलाया गया और सामन्य छात्र भीड़ में वे शामिल न हो सकीं। Cushing Colin Just Milla, please 1996 http://www.millaj.com/art/eol96eng1.shtml 2007-10-20 https://web.archive.org/web/20110714094751/http://www.millaj.com/art/eol96eng1.shtml 14 जुलाई 2011 dead
11 साल की उम्र में मिला ने मॉडलिंग करनी शुरू की। फ़ोटोग्राफ़र जीन लॅमुएल ने उन्हें देखा और हर्ब रिट्स को आश्वस्त किया कि इन्हें लेइ मैगज़ीन के कवर पेज के लिए शूट करें। सातवीं कक्षा में 12 साल की उम्र में मिला ने स्कूल छोड़ दिया और मॉडलिंग पर अपना ध्यान केंद्रित किया। वे एक विद्रोही किशोर थीं और इस दौरा उन्होंए नशीली दवाओं का प्रयोग किया और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी भी की। A Slav to love The Daily Telegraph 2007-08-04 http://www.telegraph.co.uk/fashion/main.jhtml?xml=/fashion/2007/04/08/stmilla108.xml 2007-09-24 London Judy Rumbold https://web.archive.org/web/20071011190912/http://www.telegraph.co.uk/fashion/main.jhtml?xml=%2Ffashion%2F2007%2F04%2F08%2Fstmilla108.xml 11 अक्तूबर 2007 live
रिचर्ड ऐवेडॉन ने उन्हें रेवलॉन के "मोस्ट अन्फ़ॉर्गेटेबल विमेन इन द वर्ल्ड" (Most Unforgettable Women in the World, "दुनिया में सबसे अविस्मरणीय महिलाओं") विज्ञापनों में फ़ीचर किया। इसके बाद मिला ने अपने मॉडलिंग करियर को जारी रखते हुए ल'ऑरियल (L'Oréal) सौंदर्य प्रसाधन, बनाना रिपब्लिक, क्रिस्टिआन डीओर (Christian Dior), डोना करन और वर्सेस के लिए विग्यापन किए।
1988 में मिला जोवोविच ने द नाइट ट्रेन टू काठमांडू नामक टीवी फिल्म पहली बार पेशेवर अभिनय किया। इसी साल उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म टू मून जंक्शन मे काम किया। टीवी और फ़िल्मों में अनेक छोटे-मोटे रोल्स के बाद 15 साल की उम्र में रोमान्स फ़िल्म रिटर्न टू द ब्लू लैगून (1991) में काम किया। इस फ़िल्म में अंग प्रदर्शन के लिए आलोचकों से उनकी काफ़ी बुराई की।
1993 की फ़िल्म डेज़्ड ऐन्ड कन्फ़्यूज़ड में उन्होंने बेन अफ़्लेक के साथ काम किया। साइन्स फ़िक्शन फ़िल्म द फ़िफ़्थ ऍलिमॅन्ट (1997) में वे ब्रूस विलिस के साथ नज़र आईं. द मैसेन्जरः द स्टोरी अव जोआन अव आर्क (1999) में मिला ने शीर्षक भूमिका निभाई. वीडियो खेल रूपांतर फ़िल्म सीरीज़ रेज़िडेन्ट ईविल से मिला को काफ़ी प्रसिद्धी मिलीः रेसिडंट इविल: ऐपोकेलिप्स (2004), रेसिडंट इविल: ऐक्स्टिन्क्शन (2004) और रेसिडंट इविल: आफ्टरलाइफ (2010).
स्रोत
बाहरी कड़ियाँ
Milla Jovovich मिला जोवोविच
मिला जोवोविच की वेबसाइट
0000170
श्रेणी:1975 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेत्री
श्रेणी:मॉडल
श्रेणी:जीवित लोग