Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जानवर और इंसान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जानवर और इंसान Janwar aur insan.jpg जानवर और इंसान का पोस्टर एम॰ एम॰ ए॰ चिनप्पा देवर तापी चाणक्य कल्याणजी-आनंदजी शशि कपूर, राखी, सुजीत कुमार, जगदीप, मदन पुरी, निरूपा रॉय 1972 भारत हिन्दी जानवर और इंसान 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह तापी चाणक्य द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शशि कपूर, राखी, सुजीत कुमार, जगदीप, निरूपा रॉय और मदन पुरी हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है।Remember the Gentleman: शशि कपूर के निधन से टूटीं बॉलीवुड ये दिग्गज नायिकाएं https://www.patrika.com/bollywood-news/shashi-kapoors-heroines-remember-the-gentleman-2075844/ 15 मई 2019 पत्रिका hi संक्षेप शेखर (शशि कपूर) भारत के जमुना नगर में विधवा माँ, गौरी (निरूपा रॉय‌) के साथ समृद्धी में रहता है और एक संपत्ति का प्रबंधन करता है। इस क्षेत्र में एक बाघ का आतंक रहा है। वह शेखर द्वारा घायल कर दिया गया था और तब से वह और भी निडर और एक आदमखोर बन गया है। शेखर द्वारा उसको फंसाने और मारने की सभी कोशिशें बेकार जाती हैं। फिर शेखर की मुलाकात मीना (राखी) से होती है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। उनका विवाह मीना के पिता गोकुलदास (मदन पुरी) के कारण नहीं हो सकता, क्योंकि उन्होंने शेखर के पिता को मार डाला था। लेकिन जब मोहन (सुजीत कुमार) गोकुलदास को मार देता है, तो अतीत को भुला दिया जाता है और दोनों को शादी करने की अनुमति दी जाती है। शादी समारोह में बाघ आ जाता है, जिसके पीछा शेखर बंदूक लेकर करता है। लगभग एक साल के बाद मीना राजू को जन्म देती है लेकिन बाघ का आतंक अब भी जारी है। जब बाघ शेखर की हवेली में घुस जाता है, तब शेखर घर ना लौटने का फैसला करता है जब तक कि वह उस बाघ को मार नहीं देता। वह एक जाल स्थापित करता है लेकिन बाघ उसमें नहीं फँसता। जब शेखर बाघ का जाल में फँसने का इंतजार कर रहा होता है, वह शेखर की हवेली के नौकरों पर हमला कर देता है। अब शेखर किसी मानव को जाल बनाने के लिये मजबूर हो जाता है। जब कोई भी आगे नहीं आता है, तो शेखर इस मामले को अपने हाथ में लेता है। वह इस आदमखोर बाघ के लिए राजू को जाल के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला करता है !! मुख्य कलाकार शशि कपूर ― शेखर राखी ― मीना शबनम ― चंपाकली सुजीत कुमार ― मोहन जगदीप ― बहादुर मदन पुरी ― गोकुलदास निरूपा रॉय ― गौरी संगीत गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी आओ मिलके साथी बन के खेलें सुषमा श्रेष्ठ 6:44 इंदीवर मुझे ऐसी मिली हसीना किशोर कुमार 3:23 इंदीवर जाने मुझे क्या हुआ रे किशोर कुमार, लता मंगेशकर 4:12 गुलशन बावरा मेरे सपनों में एक सूरत है लता मंगेशकर 4:16 इंदीवर जीवन एक पथ है किशोर कुमार, लता मंगेशकर 5:00 इंदीवर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0157841 जानवर और इंसान श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में