411 REFERENCE · Wikipedia
ज़िन्दगी (१९४० फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़िन्दगी पी.सी. बरुआ जावेद हुसैन, किदार नाथ शर्मा पंकज मलिक न्यू थिएटर्स लि. १९४० १२० मि. भारत हिन्दी
ज़िन्दगी १९४० में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है जिसमें मुख्य भूमिका कुन्दन लाल सहगल ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक पी.सी. बरुआ हैं और इसके लेखक जावेद हुसैन तथा प्रसिद्ध निर्देशक किदार नाथ शर्मा हैं। यह फ़िल्म सन् १९४० की सबसे सफल फ़िल्म थी।
संक्षेप
एक दिन एक अविवाहित, बेरोज़गार, आवारा, जुआरी रतन (के. एल. सहगल) एक विवाहिता श्रीमती (जमुना) से टकरा जाता है। श्रीमती के शराबी पति ने उसे मार-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। अब दोनों मिलकर एक झूठे धर्मार्थ संगठन के लिये चंदा इकट्ठा करके अपना गुज़ारा करने लगते हैं। ठगी करके वे जो पैसा कमाते हैं उससे किराये का एक फ़्लैट लेकर दोनों साथ रहने लगते। इस बीच श्रीमती के पिता का देहान्त हो जाता है लेकिन मरने से पहले वह अपनी सारी जायदाद श्रीमती के नाम कर देते हैं। अपने पुराने पापों का प्रायश्चित करने की नीयत से वह सामाजिक कार्यों में लग जाती है और अपने पिता से मिली सम्पत्ति को दान में देने लगती है और लखिया नामक एक अनाथ को गोद भी ले लेती है। श्रीमती रतन को लखिया की पढ़ाई के लिये रख लेती है लेकिन रतन के ज़िद करने पर कि वे दोनों फिर साथ रहने लगें, उसे उसके पुराने पाप कचोटने लगते हैं और वह रतन को दुतकार देती है। फ़िल्म के अन्त में श्रीमती तन्हा मर जाती है।
चरित्र
कुन्दन लाल सहगल - रतन
जमुना - श्रीमती
पहाड़ी सान्याल
आशालता वबगांवकर
श्याम लाहा
नेमो
सितारा देवी
विक्रम कपूर
रजनी रानी
मुख्य कलाकार
कुन्दन लाल सहगल
जमुना
पहाड़ी सान्याल
दल
संगीत
इस फ़िल्म का संगीत दिया है पंकज मलिक ने और गीतकार हैं आरज़ू लखनवी और किदार नाथ शर्मा।
+ज़िन्दगी के गीतगीतगायक/गायिकागीतकार१काजर काहे डारूँ नैना में किदार नाथ शर्मा२जीवन आशा यह है मेराके एल सहगलआरज़ू लखनवी३दीवाना हूँ दीवाना हूँके एल सहगलआरज़ू लखनवी४मैं क्या जानूँ क्या जादू है के एल सहगल किदार नाथ शर्मा५सो जा राजकुमारी सो जा के एल सहगल किदार नाथ शर्मा
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0156192 ज़िन्दगी
श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में