411 REFERENCE · Wikipedia
उत्क्रमणीय अभिक्रिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्क्रमणीय अभिक्रिया (reversible reaction) वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें अग्रक्रिया से उत्पन्न उत्पाद पुनः अभिक्रिया करके वही उत्पाद बनाते हैं जो अग्रक्रिया के लिये अभिकारक हैं। अर्थात् अग्रक्रिया के उत्पाद ही पश्चक्रिया के अभिकारक होते हैं तथा अग्रक्रिया के अभिकारक ही पश्चक्रिया के लिये उत्पाद होते हैं। 'उत्क्रमणिय्य अभिक्रिया' का अर्थ है - वह अभिक्रिया जो उल्टी दिशा व सीधी दिशा दोनों में चलायी जा सके।
दो अभिकारक तथा दो उत्पाद के लिये उत्क्रमणीय अभिक्रिया को निम्नलिखित रूप से निरूपित किया जा सकता है
यहाँ A और B अभिक्रिया करके C तथा D बनाते हैं (अग्रक्रिया), साथ ही C और D अभिक्रिया करके A और B बनाते हैं (पश्चक्रिया)।
उत्क्रमणीय अभिक्रिया तथा उत्क्रमणीय प्रक्रम (ऊष्मागतिकी) दोनों अलग-अलग हैं।
इन्हें भी देखें
रासायनिक साम्य
श्रेणी:रासायनिक अभिक्रिया