411 REFERENCE · Wikipedia
रेवतचीनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेवतचीनी Rheum rhabarbarum.2006-04-27.uellue.jpg 225px प्लांटी मैग्नोलिओफाइटा मैग्नोलिओप्सिडा Caryophyllales पॉलीगैनोसी रेउम L. प्रजातियां लगभग 60, जिनमे शामिल हैं:
Rheum nobile
Rheum officinale
Rheum palmatum
Rheum rhabarbarum
Rheum rhaponticum
रेवतचीनी, रेउम जीनस का एक सदाबहार पौधा है, जो नाटे मोटे प्रकंद से बढ़ता है। इस जीनस का कुल पॉलीगैनोसी है। इन पौधों के पत्ते बड़े कुछ त्रिकोणीय आकार के होते हैं साथ ही पर्णवृंत लंबा और मांसल होता है। फूल छोटे और सफेद हरा से गुलाबी-लाल, रंग के होते हैं, और इनका पुष्पण पत्तेदार समूह मे होता है। इसकी विभिन्न प्रजातियों की खेती औषधीय और मानव उपभोग दोनों प्रयोजनों के लिए होती है। हालांकि इसकी पत्तियां जहरीली होती हैं, पर इसका डंठल अपने तीखे स्वाद के चलते पाई जैसे मिष्ठान बनाने मे प्रयुक्त होता है।