411 REFERENCE · Wikipedia
नरोत्तम सीहमुनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नरोत्तम सीहमुनी Norodom Sihamoni (2007) (crop).jpg कम्बोडिया के राजा 14 अक्टूबर 2004 – वर्तमान 29 अक्टूबर 2004 नरोत्तम सीहनु कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन नरोत्तम सदन नरोत्तम सिहानुक नरोत्तम मोनिनेथ yes 1953 5 14 नामपेन्ह, कम्बोडिया थेरवाद बौद्ध / आधिकारिक जालस्थल
नरोत्तम सीहमुनी (នរោត្តម សីហមុនី; जन्म 14 मई 1953) वर्तमान में कम्बोडिया के राजा हैं। उन्होंने १४ अक्टूबर २००४ ने देश का सिंहासन संभाला।People and Society ::Cambodia https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/cb.html 15 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20170617101311/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/cb.html 17 जून 2017 live वे राजा नोरदम सिहानुक तथा रानी नोरदम मोनिनेथ के सबसे बड़े पुत्र हैं। वह यूनेस्को में कम्बोडिया के राजदूत थे तथा २००४ में अपने पिता के सिंघासन त्याग देने के बाद वे राजा बनें। सिंघासन पर आसीन होने से पूर्व उन्हें यूरोप में सांस्कृतिक राजदूत तथा शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षक के रूप में किये गये कार्यों के लिये जाना जाता था। वे प्राग, चेकोस्लोवाकिया से स्नातक हैं।
उनकी प्रधानमंत्री हुन सेन के तानाशाही के प्रति अहस्तक्षेप-नीति के लिये जाना जाता है। आलोचक उन्हें "कठपुतली सम्राट" कहते हैं।http://www.nbcnews.com/id/43209362/ns/world_news-asia_pacific/t/cambodias-king-prisoner-his-palace/#.Ww6NEDSFPIU संग्रहीत प्रति 15 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180927212417/http://www.nbcnews.com/id/43209362/ns/world_news-asia_pacific/t/cambodias-king-prisoner-his-palace#.Ww6NEDSFPIU 27 सितंबर 2018 live https://www.economist.com/asia/2012/11/17/tenth-out-of-ten संग्रहीत प्रति 15 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180612150814/https://www.economist.com/asia/2012/11/17/tenth-out-of-ten 12 जून 2018 live
प्रारम्भिक जीवन
नरोत्तम सीहमुनी का जन्म १९५३ में हुआ था। उनकी माता पिता सिहानुक की सातवीं पत्नी थी। उनके सगे भाई का नाम सेमदेक नोरदम नारिन्द्रापोंग था जो उनसे एक वर्ष छोटे थे। उनका निधन २००३ में हो चुका है। इसके अतिरिक्त उनके १४ सौतेले भाई-बहन हैं।
शिक्षा तथा विदेश में जीवन
राजा बनने से पूर्व उनका अधिकांश समय कम्बोडिया से बाहर ही बीता है। बाल्यकाल में ही उनके पिता ने उन्हें प्राग, जो उस समय चेकोस्लोवाकिया में था, भेज दिया था। १९७० में लोन नोल के तख्तापलट के बावजूद वे चेकोस्लोवाकिया में ही रहे, जहाँ से उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने १९७५ तक वे अनवरत शास्त्रीय नृत्य तथा संगीत की भी पढ़ाई करते रहे। पूरा बचपन व युवाकाल चेकोस्लोवाकिया में व्यतीत करने के कारन वे चॅक भाषा में प्रवीण हो गये।
स्नातक के पश्चात वे १९७५ में वे प्राग से उत्तर कोरिया आ गये तथा फ़िल्म-निर्माण की पढ़ाई करने लगे और फिर १९७७ में कम्बोडिया वापस आ गये। इसके तुरन्त बाद ही खमेर रूज सरकार ने राजतन्त्र समाप्त करके पूरे राजपरिवार को सिहामोनी सहित नज़रबंद कर दिया। यह नज़रबंदी १९७९ वियतनामी आक्रमण तक चली।
इसके बाद वे १९८१ में बैलेट पढ़ाने के लिये फ्रांस चले गये, और बाद में खमेर नृत्य संस्था के अध्यक्ष बन गये। वे फ्रांस में २० वर्ष रहे, जहाँ से वे नियमित रूप से प्राग जाते रहते थे।
१९९३ में वे पेरिस स्थित यूनेस्को में कम्बोडिया के प्रतिनिधि बनें जहाँ उनके कम्बोडियाई संस्कृति के प्रति कठिन परिश्रम व लगन को काफी प्रशंसा मिली। इससे पहले वे फ्रांस में कम्बोडिया के राजदूत का दायित्व स्वीकारनें से मना कर चुके थे।The Weekend Australian, 16–17 अक्टूबर 2004
भाषाएँ
अपनी मातृभाषा ख्मेर के अतिरिक्त वे चॅक भाषा धाराप्रवाह बोल सकते हैं।King Sihamoni of Cambodia receives warm welcome in Prague https://web.archive.org/web/20171231120656/http://www.radio.cz/en/section/curraffrs/king-sihamoni-of-cambodia-receives-warm-welcome-in-prague 31 दिसंबर 2017 , रेडियो प्राग, 20 सितम्बर 2006 उन्हें फ़्रांसिसी, अंग्रेजी तथा रूसी भी बोल सकते हैं।
कार्यकाल
पिता के सिंघासन त्यागने के पश्चात वे नौ सदस्यीय समिति के द्वारा वे १४ अक्टूबर २००४ को देश के राजा बनें। सिहामोनी के चयन को प्रधानमंत्री हुन सेन तथा स्पीकर राजकुमार नोरदम रानारिद्ध का समर्थन मिला। उन्होंने औपचारिक रूप से राजा का पद २९ अक्टूबर २००४ को संभाला।http://news.bbc.co.uk/2/hi/in_pictures/3964277.stm In Pictures: King Sihamoni's coronation बीबीसी न्यूज़ 29 अक्टूबर 2004 11 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120327171226/http://news.bbc.co.uk/2/hi/in_pictures/3964277.stm 27 मार्च 2012 live राजा सिहामोनी और उनके माता-पिता राजा नोरदम सिहानुक तथा रानी नोरदम मोनिनेथ ने अपील की कि उनका राज्याभिषेक कम खर्च में होना चाहिए क्योंकि वे नहीं चाहते कि आर्थिक रूप से कमजोर कम्बोडिया पर इसका बोझ पड़े। २९ अक्टूबर २०१४ को उनके राज्याभिषेक की दसवीं वर्षगाँठ मनायी गयी।http://www.cambodiadaily.com/news/10-years-into-reign-of-king-sihamoni-a-changed-palace-71176/ The Cambodia Daily 10 Years into Sihamoni's Reign, A Changed Palace 29 अक्टूबर 2014 29 अक्टूबर 2014 अलेक्स विलिम्यनेस https://web.archive.org/web/20141029072453/http://www.cambodiadaily.com/news/10-years-into-reign-of-king-sihamoni-a-changed-palace-71176/ 29 अक्तूबर 2014 live
सिहामोनी अविवाहित हैं तथा उनके कोई पुत्र नहीं हैं। उनके पिता नोरदम सिहानुक ने इस बारे में कहा कि सिहामोनी "महिलाओं को बहन की तरह प्यार करता है।"http://www.royalark.net/Cambodia/camboa21.htm CAMBOA21 Royalark.net 11 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120416183524/http://www.royalark.net/Cambodia/camboa21.htm 16 अप्रैल 2012 dead
उपाधि
राजा बनने से पूर्व उनकी उपाधि सदेच क्रोम क्रुन (ស្តេចក្រុមឃុន) थी, जो कि उन्हें "महान राजकुमार" की वरियता के समकक्ष खड़ा करती थी। राजा बनने के बाद उनकी उपाधि प्राह करुणा प्राह बात सम्दाच प्राह ब्रोमनाथ नोरदोम सिहामोनी समन भूमिचत सासना रक्खता खात्तिया खमेरारात्रात पुत्थिन्त्रा मोहक्सत खमेराचेआना समुहोभास कम्पूचिया एकराचरथ बुरानासन्ति सुभेमगाला सिरीविबुन्ला खमेरा श्री बिरात प्राह चाओ क्रुंग कम्पूचिया धिबोदी; (ព្រះករុណាព្រះបាទសម្តេចព្រះបរមនាថ នរោត្តម សីហមុនី សមានភូមិជាតិសាសនា រក្ខតខត្តិយា ខេមរារដ្ឋរាស្ត្រ ពុទ្ធិន្ទ្រាធរាមមហាក្សត្រ ខេមរាជនា សមូហោភាស កម្ពុជឯករាជរដ្ឋបូរណសន្តិ សុភមង្គលា សិរីវិបុលា ខេមរាស្រីពិរាស្ត្រ ព្រះចៅក្រុងកម្ពុជាធិបតី) है। इसका अनुवाद "हिज़ मर्सीफुल एक्सीलेंट मेजेस्टी प्रोटेक्टर, राजा नोरदम सिहामोनी, जिन्होंने देश को संगठित किया है, धर्म, क्षेत्र, तथा खमेर राष्ट्र के लोग, महान राजा जो बुद्ध और इन्द्र के समर्थन प्राप्त, स्वतंत्रता के रक्षक, एकीकरण, और शांति, कम्बोडिया के राजा, कम्बोडिया साम्राज्य में महान राजा" है।
सम्मान
60px रॉयल ऑर्डर ऑफ़ कम्बोडिया का ग्रैंड क्रॉस
60px रॉयल ऑर्डर ऑफ़ मोनिसराफोन का ग्रैंड क्रॉस
विदेशी सम्मान
फ्रांस: ऑर्डर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस
जापान: ऑर्डर ऑफ़ द क्राईसैन्थमम का कॉलर समेत ग्रैंड कॉर्डन
सन्दर्भ
और अधिक पढ़ें
मिरोस्लाव नोज़िना, जिरी सितलेर तथा कारेल कुचेरा. Royal Ties: King Norodom Sihamoni and the History of Czech-Cambodian Relations. Prague: Knižní klub, 2006. 978-80-86938-75-2
External links
Norodom Sihamoni नोरदम सिहामोनी
राजा नोरदम सिहामोनी- आधिकारिक जालस्थल
नोरदम सिहामोनी के राज्याभिषेक के बारे में लेख, एंटोनियो ग्रेसफ़ो द्वारा
नोरदम गृह 14 मई 1953
नोरदम सिहानुक
कम्बोडिया के राजा 2004–वर्तमान
श्रेणी:1953 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:कम्बोडिया के राजा
श्रेणी:हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता २०१८ के अन्तर्गत बनाये गये लेख