Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुहाग (1994 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुहाग सुहाग.jpg सुहाग का पोस्टर बलराज ईरानी कुकू कोहली आनंद-मिलिंद हनी ईरानी तनवीर ख़ान (संवाद) अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, नगमा 4 नवंबर, 1994 भारत हिन्दी सुहाग 1994 की भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर नाटक फिल्म। इसको कुकू कोहली ने निर्देशित किया और मुख्य कलाकार अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा हैं। सुहाग 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थीं। संक्षेप कहानी अजय (अजय देवगन) और राज (अक्षय कुमार) के बारे में है जो एक ही कॉलेज में पढ़ रहे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मधु (नगमा) और पूजा (करिश्मा कपूर) उनकी संबंधित गर्लफ्रेंड्स हैं। राज एक अमीर परिवार से है। वह अपने चाचा के साथ रहता है क्योंकि उसके पिता (दलीप ताहिल) दूसरे शहर में रहते हैं। अजय शर्मा अपनी विधवा मां आशा (अरुणा ईरानी) के साथ बॉम्बे में रहता है। राज अजय की मां को अपनी मां के रूप में मानता है और वे भाई की भाँति रिश्ते में रहते हैं। कॉलेज से स्नातक होने के बाद, राज के मामा ने अजय से अपना जन्म प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा ताकि वह अपना पासपोर्ट बना सके और कनाडा में अपने लिए काम ढूंढ सके। अजय अपना जन्म प्रमाण पत्र की तलाश में घर जाता है। उसे पता लगता है कि उसका असली नाम अजय मल्होत्रा है और उसके पिता डॉ रवि मल्होत्रा (रोमेश शर्मा) अभी भी जिंदा हैं। उन्हें मरीज के अंगों को चुरा लेने के लिए जेल में जीवन भर की सजा दी गई है। अजय को पता लगता है कि उसके पिता को अस्पताल के मालिक राय बहादुर (सुरेश ओबेरॉय) द्वारा फँसाया गया था। सच्चाई की खोज करने पर, राज और अजय राय बहादुर से लड़ने और अपने पिता को छुड़ाने के लिए जाते हैं। उनकी जाँच के दौरान यह पता चला कि राज के पिता जिनका नाम डॉ सिन्हा (दलीप ताहिल) है, राय बहादुर के अस्पताल का एक प्रमुख सदस्य भी है और अजय के पिता को फँसाने में शामिल था। इससे पहले कि वह अदालत जा सके, राय बाहदुर ने राज के पिता की हत्या कर दी। तब राज और अजय मुकदमे की तारीख पर अदालत में डॉ. सिन्हा की लाश लाए। वे एक भ्रम पैदा करते हैं कि डॉ सिन्हा अभी भी जीवित हैं और इसके द्वारा उन्होंने राय बहादुर पर उँगली से इशारा किया। गुस्से में राय बहादुर उसे अदालत में गोली मारने की कोशिश करता है। तब अजय और राज ने उसे इमारत से फेंक दिया जिसमें वह मर गया। मुख्य कलाकार अजय देवगन - अजय शर्मा / मल्होत्रा अक्षय कुमार - राज सिन्हा करिश्मा कपूर - पूजा नगमा - मधु अरुणा ईरानी - आशा शर्मा / मल्होत्रा दलीप ताहिल - डा. सिन्हा टीकू तलसानिया - प्रकाशक रोमेश शर्मा - रवि मल्होत्रा आदि ईरानी डा. जगदीश सुरेश ओबेरॉय - राय बहादुर गुफी पेंटल - राज का मामा जैक गॉड - राय बहादुर का आदमी बृज गोपाल सुरेश भागवत - काँस्टेबल घनश्याम रोहेड़ा - धनिया संगीत गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद गोरे गोरे मुखड़े पे उदित नारायण, अलका याज्ञिक 5:11 तेरे लिये जानम एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, के एस चित्रा 5:35 कागज कलम उदित नारायण, अलका याज्ञिक 6:45 ये नखरा लड़की का कुमार सानु, उदित नारायण, अलका याज्ञिक 6:00 ता ना ना ता ना ना उदित नारायण, साधना सरगम 5:26 मैं देखूँ तुम्हें उदित नारायण, अलका याज्ञिक 5:28 प्यार प्यार प्यार उदित नारायण, बेला सुलाखे 5:06 बाहरी कड़ियाँ 0111308 सुहाग श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में