411 REFERENCE · Wikipedia
सावित्रि नौटियाल काला 'सवि'
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2014
मार्च 2014
श्रीमती सावित्री नौटियाल काला ३५ वर्ष राजकीय विद्यालयों में सेवा कार्य के पश्चात वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में केंद्रीय विद्यालय (एफ.आर.आई) से सेवा निवृत है | देहरादून जनपद की एक जानी मानी चर्चित वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेविका है |आठ कविता संग्रह तथा तीन कहानी संग्रह प्रकाशित है। सावित्रीजी 'सवि' के उपनाम से लेखन कार्य करती है | जनपद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आपका जुड़ाव रहा है | आप मूलतः शिक्षक होने के साथ-साथ महिलाओं की विधि सलाहकार भी है | आप जनपद की कई संस्थाओं द्वारा सेवा रत्न, सेवा भूषण, लेखन मित्र, साहित्य अदब, नागरिक अभिनन्दन, मानव तथा साहित्य सेवा सम्मान, व्याख्यान प्रतिभागिता सम्मान, निरंतर सचित्र सृजन सम्मानित है|
आजीवन सदस्यता द्वारा आप का अखिल भारतीय गढ़वाल सभा, यूनिवर्सिटी वूमेन एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उत्तराखंड, नवाभिव्यक्ति, हिंदी साहित्य समिति, रूल ऑफ़ द सोसाइटी, केदारखंड सांस्कृतिक न्यास मसूरी, अखिल भारतीय महिला आश्रम देहरादून में अतूल्य योगदान है |