411 REFERENCE · Wikipedia
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चंपानेर-पावागढ पुरातत्व उद्यान thumb|सहर की मस्जिद सांस्कृतिक iii, iv, v, vi ११०१ एशिया-प्रशांत २००४ २८ वां http://whc.unesco.org/en/list/1101
चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक उद्यान एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो कि भारत में स्थित है। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26880 ‘यूनेस्को’ की सूची में स्मारकों को शामिल किया जाना पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 14 फ़रवरी 2014 15 फ़रवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140222134625/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26880 22 फ़रवरी 2014 live इसे इस सूची में सन 2004 में सम्मिलित किया गया था। यहां वृहत स्तर पर उत्खनित पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं जीवित सांस्कइतिक धरोहर सम्पत्ति की बहुतायत है, जो कि एक प्रभावशाली भूखण्ड में सिमटी हुई है।
इसमें प्रागैतिहासिक चैकोलिथिक स्थल, एक प्राचीन हिन्दू राज्य की राजधानी का एक महल व किला व सोलहवीं शताब्दी के गुजरात प्रदेश की राजधानी के अवशेष हैं। यहां अन्य पदांकों सहित, किले, प्रासाद, धार्मिक इमारतें, आवासीय अहाते, कृषि चिह्न व जल आपूर्ति निर्माण कार्य के आठवीं शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी तक के अनेक स्थल हैं।
बाएँ|अंगूठाकार|जामी मस्जिद की मीनारें
पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर बना कालिका माता मंदिर, अति पावन स्थल माना जाता है। यहां वर्ष पर्यन्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह स्थल एकमात्र पूर्ण एवं अपरिवर्तित इस्लामिक मुगल-पूर्व नगर है।
इस शहर पर वास्तुकार करण ग्रोवर द्वारा बहुत ध्यान दिया गया है, जिन्होंने काफी समय व प्रयास किये हैं, इस शहर को पुनर्स्थापित व सुधार करने हेतु। साथ ही इस भारतीय विरासत के पुनर्स्थापन में काफी योगदान भी दिया है।
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में अनेकों स्मारक स्थित है जिनमे से 38 स्मारकों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दायरे में लिया गया हैं। सर्वेक्षण में धरोहर का संरक्षण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयत्न किये जा रहे हैं साथ ही साथ पर्यावरण के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
250px|right|thumb
इन्हें भी देखें
पावागढ़ शक्तिपीठ
चांपानेर
पावागढ
बाहरी कड़ियाँ
यूनेस्को फैक्ट शीट
यूनेस्को विश्व-धरोहर केंद्रः चंपानेर-पावागढ पुरातत्व उद्यान
विकिमैपिया पर स्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात का इतिहास
श्रेणी:भारत में पुरातात्विक स्थल
श्रेणी:भारत में विश्व धरोहर स्थल