411 REFERENCE · Wikipedia
रामलक्ष्मण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामायण के पात्रों राम लक्ष्मण
रामलक्ष्मण non_performing_personnel लक्ष्मण विजय पाटिल पार्श्व संगीत, शास्त्रीय संगीत रचयिता, संगीत निर्देशक 1977–2021
रामलक्ष्मण भारतीय संगीतकार थे जिसमें विजय पाटिल (1942-2021) शामिल थे। 1977 में राजश्री प्रोडक्शन्स की एजेंट विनोद से इन्होंने शुरुआत की थी। यह पहले जोड़ी हुआ करती थी जिसमें विजय "लक्ष्मण" थे। इस फिल्म को साइन करते वक्त उनके जोड़ीदार राम कदम की मृत्यु हो गई लेकिन उन्होंने यही नाम से आगे फिल्मों में संगीत दिया।https://bollywood.bhaskar.com/news/ENT-FLAS-unknown-facts-about-music-director-laxman-4628411-NOR.html जानिए क्यों राजश्री बैनर से दूर हो गए थे संगीतकार राम-लक्ष्मण 28 मार्च 2014 दैनिक भास्कर 11 जुलाई 2018जून 2025 InternetArchiveBot छठे दौर के संगीतकार के तौर पर उन्हें राजश्री और खासकर सूरज बड़जात्या की फिल्मों में दिये गए संगीत के लिये जाना जाता है जिसके गीत खूब लोकप्रिय हुए थे।गुप्ता विनिता स्वरकोकिला: लता मंगेश्कर प्रभात प्रकाशन 9789382901884 167 11 जुलाई 2018राज पंकज धुनों की यात्रा: हिन्दी फिल्मों के संगीतकार (1931-2005) https://archive.org/details/dhunomkiyatrahin0000ragp 2006 राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली 9788126711697 689-690 11 जुलाई 2018
करियर
एजेंट विनोद से शुरुआत कर उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया जिसमें हम से बढ़कर कौन (1981) सुन सजना (1982) दीवाना तेरे नाम का (1987) शामिल हैं। इस वक्त में वह अधिकतर उषा मंगेशकर को गायिका के रूप लेते थे। लेकिन 1988 तक आते-आते उनके द्वारा संगीतबद्ध फिल्में "सी" ग्रेड की हो गई थी। 1989 की मैंने प्यार किया से उन्होंने कई वर्षों बाद सफलता का स्वाद चखा। इसके लिये उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार प्राप्त किया था। इस फिल्म से उन्हें सलमान खान की आवाज के रूप कई सालों के लिये एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम को लोकप्रिय करने और लता मंगेशकर को दोबारा बढ़ावा देने के लिये भी जाना जाता है।
मैंने प्यार किया के बाद उन्होंने पत्थर के फूल (1991) से मशहूर संगीत दिया। इसके अलावा पुलिस पब्लिक (1990), 100 डेज़ (1991), दिल की बाज़ी (1993), प्रेम शक्ति (1994) जैसी सरीखी फिल्मों का संगीत कोई खास लोकप्रिय नहीं रहा। 1994 में हम आपके हैं कौन से उनका एक और सफल साउंडट्रैक रहा। इसके बाद हम साथ साथ हैं (1999) को छोड़कर उनकी कोई फिल्म यादगार नहीं है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार
श्रेणी:1942 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०२१ में निधन