Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तेल कूप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|right|मिडलैंड के दक्षिण में स्थित इस तरह का पंपजैक, पश्चिमी टेक्सास में एक आम दृश्य तेल कूप (oil well) अथवा तेल का कुआँ धरती के अन्दर किये उस गड्ढे या छेद को कहते हैं जो कच्चा तेल हाइड्रोकार्बन को सतह पर लाने के लिए बनाया जाता है। तेल के साथ सामान्यतः सम्बंधित कूप में प्राकृतिक गैस भी निकलती है। जिस कूप को केवल गैस के लिए बनाया जाता है उसे गैस कूप कहते हैं। कूप का निर्माण तेल और गैस भंडार में तक पृथ्वी में छेद (ड्रिलिंग) करके बनाया जाता है। यदि आवश्यक हुआ तो इनमें पम्प भी लगाये जाते हैं। कूप निर्माण एक महंगी प्रक्रिया है जिसमें लाखों डॉलर का खर्च आता है। इससे भी अधिक खर्चा यह भी हो जाता है कि कूप में तेल नहीं मिलने पर खर्चा बेकार हो जाता है। कूप निर्माण की आधुनिक प्रक्रिया 19वीं सदी में आरम्भ हुई लेकिन 20वीं सदी में इसकी तकनीक का और अधिक विकास हो गया। कूप को अक्सर विभिन्न तेल और गैस कंपनियों के बीच परिसंपत्ति के रूप में बेचा या आदान प्रदान किया जाता है – तेल और गैस की कीमत में गिरावट के दौरान कूप घाटे का सौदा हो जाते हैं लेकिन कीमतों के बढ़ने की स्थिति में कम उत्पादन क्षमता वाले कूप भी आर्थिक रूप से लाभदायक हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त आजकल हाइड्रोलिक फ्रक्चरिंग (तेल या प्राकृतिक गैस के अधिक उत्पादन के लिए गैस या तरल को अधिक दाब के साथ चट्टनों में दालकर दाब बढ़ाने की प्रक्रिया) जैसी नई विधियों ने तेल कूपों को अधिक व्यवहार्य बना दिया है। हालांकि जीवाश्म ईंधन से होने वाली जलवायु से सम्बंधित समस्यायें और इससे बनने वाली नीतियाँ इन्हें अपरिहार्य भी बनाती हैं। हालांकि कूप निर्माण में गड़बड़ी होना और बाद में उनका रखरखाव नहीं करने से विभिन्न पर्यावरण से सम्बंधित सम्स्यायें उत्पन्न होती हैं। इनके मीथेन उत्सर्जन अथवा अन्य जहरीले पदार्थ स्थानीय हवा, जल और मिट्टी में घुलने लगते हैं। कूप को ऐसे ही छोड़ देने पर प्रदूषण की यह स्थिति और भी खराब हो जाती है – उदाहरण के लिए जब कूप आर्थिक रूप से लाभदायक नहीं रहते तो उनके (पूर्व) मालिक द्वारा रखरखाव नहीं किया जाता। रॉयटर्स के 2020 के एक अनुमान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय रूप से 3 करोड़ के लगभग कूप बिना रखरखाव के छोड़े हुए हैं जो जलवायु परिवर्तन के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का काम करते हैं।2020-06-17 Special Report: Millions of abandoned oil wells are leaking methane, a climate menace en Reuters https://www.reuters.com/article/us-usa-drilling-abandoned-specialreport-idUSKBN23N1NL 2021-04-07 Groom N13 July 2020 More Exposures from Abandoned Oil and Gas Wells Come Into Focus https://www.verisk.com/insurance/covid-19/iso-insights/more-exposures-from-abandoned-oil-and-gas-wells-come-into-focus/ Verisk en-us Geller D 25 जनवरी 2025 30 मार्च 2023 https://web.archive.org/web/20230330130947/https://www.verisk.com/insurance/covid-19/iso-insights/more-exposures-from-abandoned-oil-and-gas-wells-come-into-focus/ dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Oil wells श्रेणी:अमेरिकी आविष्कार