Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोहम्मद ताहिर (पॉलिटिशन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2021 मोहम्मद ताहिर एक भारतीय राजनीतिक एवं वकील थे। उनका जन्म 1903 ई• में बिहार के ज़िला पूर्णिया में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूर्णिया के ज़िला स्कूल में की और अलीगढ़ के मोहम्मदन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज से B.A.तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से LLB. की डिग्री प्राप्त की। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। 1930 में उन्हें पूर्णिया ज़िला बोर्ड का सदस्य चुना गया। 1937 में वह बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए। 1941-45 के मध्य उन्हें पूर्णिया ज़िला बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया। 1946 में आप संविधान सभा के सदस्य बने और 1950 तक इसके हिस्सा रहे तथा अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 1952 में बिहार के प्रथम विधानसभा चुनाव में आप कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया की आमोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1957,1962 के लोकसभा चुनावों में आप कांग्रेस के टिकट पर बिहार की किशनगंज ससंदीय सीट से सांसद चुने गए। लेकिन 1967 के लोकसभा चुनाव में आपको कांग्रेस के टिकट पर किशनगंज संसदीय सीट से हार का सामना करना पड़ा। फिर 1971 के लोकसभा चुनाव में आप पूर्णिया संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें और जीत कर संसद पहुंचे। । श्रेणी:1903 में जन्मे लोग