411 REFERENCE · Wikipedia
ईरान का पठार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ईरान का पठार पश्चिमी एशिया और मध्य एशिया का एक भौगोलिक क्षेत्र है। यह पठार अरबी प्लेट और भारतीय प्लेट के बीच में स्थित यूरेशियाई प्लेट के एक कोने पर स्थित है। इसके पश्चिम में ज़ाग्रोस पर्वत, उत्तर में कैस्पियन सागर व कोपेत दाग़ (पर्वतमाला), पश्चिमोत्तर में आर्मेनियाई उच्चभूमि व कॉकस पर्वतमाला, दक्षिण में होरमुज़ जलसन्धि व फ़ारस की खाड़ी और पूर्व में सिन्धु नदी है।"The Book of Iran: A Survey of the Geography of Iran https://web.archive.org/web/20171012085357/https://books.google.com/books?id=Gecy7sqblqoC 12 अक्तूबर 2017 ," Kiyanoosh Kiyani Haftlang, Alhoda UK, 2003, ISBN 9789649449135
पश्चिमोत्तर में कैस्पियन सागर से लेकर दक्षिणपश्चिम में बलोचिस्तान तक ईरान का पठार लगभग २,००० किमी तक विस्तृत है। ईरान व अफ़्ग़ानिस्तान का अधिकतर भाग और पाकिस्तान का सिन्धु नदी से पश्चिम का भाग इसी पठार का हिस्सा है। पठार को एक चकोर के रूप में देखा जाये तो तबरेज़, शिराज़, पेशावर और क्वेटा उसके चार कोनों पर हैं और इसमें कुल मिलाकर ३७,००,००० वर्ग किमी क्षेत्रफल है। पठार कहलाये जाने के बावजूद इस पठार पर वास्तव में कई पर्वतमालाएँ हैं जिनका सबसे ऊँचा शिखर अल्बोर्ज़ पर्वतमाला का ५,६१० मीटर लम्बा दामावन्द पर्वत है और सब्से निचला बिन्दु मध्य ईरान में कर्मान नगर से पूर्व लूत द्रोणी में ३०० मीटर से नीचे स्थित है। http://openlibrary.org/b/OL5669514M The archaeological evidence of the second millennium B.C. on the Persian plateau Robert H. Dyson 0-521-07098-8 1 जून 2016 https://web.archive.org/web/20090220145421/http://openlibrary.org/b/OL5669514M 20 फ़रवरी 2009 live
इन्हें भी देखें
ईरान
सन्दर्भ
*
श्रेणी:एशिया के पठार
श्रेणी:मध्य एशिया की स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:पश्चिमी एशिया की स्थलाकृतियाँ