411 REFERENCE · Wikipedia
सेन्दाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
38 16 5.6 N 140 52 9.9 E region:JP title
0.2em सेन्दाई 0.1em ja 仙台市 ja मनोनीत शहर Downtown Buildings Sendai 01.JPG देश जापान क्षेत्र तोहोकू प्रान्त मियागी महापौर काज़ुको कोरी 786.30 1086012 अगस्त 2017 1380 जापान मानक समय +9 दुरभाष 022-261-1111 http://www.city.sendai.jp/
सेंडाई (仙台 市 सेंडाई-शि) जापान के मियागी प्रान्त की राजधानी, तोहोकु क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर और टोक्यो के उत्तर में दूसरा सबसे बड़ा शहर है। 1 अगस्त 2017 तक, शहर की आबादी 1,086,012 थी, और जापान के 20 मनोनीत शहरों में से एक है। शहर का कुल क्षेत्रफल 786.30 वर्ग किलोमीटर (303.59 वर्ग मील) है।
11 मार्च, 2011 को, शहर के तटीय इलाकों में 9.0 अपतटीय भूकंप से भयावह क्षति हुई, जिससे एक विनाशकारी सुनामी भी उत्पन्न हुई।
भूगोल
सेन्दाई 38°16'05" उत्तर एवं 140°52'11" पूर्वी अक्षांश में स्थित है। शहर का क्षेत्रफल 788.09 किमी² है, और यह प्रशांत महासागर से ओयु पर्वत तक फैला हुआ है, जोकि मियागी प्रांत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाएं हैं। नतीजतन, शहर का भूगोलिक परिदृश्य काफी विविधपूर्ण है। जैसे पूर्वी सेन्दाई एक मैदानी क्षेत्र है, शहर का केंद्र पहाड़ीनुमा है, और पश्चिमी क्षेत्र पर ऊंची पर्वतमालयें हैं। शहर का सबसे ऊंचा स्थान फ़नगाटा पर्वत है, जोकि समुद्रतल से 1,500 मीटर (4,921 फीट) ऊंचा है। हिरोसे नदी (広 瀬 川 हिरोसे-गावा) सेन्दाई में 45 किलोमीटर (28 मील) तक फैली हुई है। नदी के प्राकृतिक नहर का उपयोग कर इसके किनारे सेन्दाई किला बनाया गया था। 1950 के दशक तक नदी में अक्सर बाढ़ आया करती थी, लेकिन 1960 और 1970 के दशक में बनाये गये बांधों के कारण यह अब कभी-कभी ही आते है।
सेंडाइ में एक आर्द्र उप-उष्णकटिबंधीय (कोपेन सीएफए) जलवायु हैं, इसीलिये यहाँ न तो टोक्यो की तरह बहुत गर्म गर्मियाँ होती हैं, और न ही साप्पोरो की तरह सर्दियों में बर्फबारी होती हैं। हलांकि महत्वपूर्ण मौसमी अन्तर बरकरार रहता है, सर्दियाँ शांत और अपेक्षाकृत शुष्क होती हैं, जिसमें जनवरी का औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस (34.7 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक चला जाता हैं। ग्रीष्मकाल में औसतन तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस (75.4 डिग्री फारेनहाइट) तक चला जाता है। शहर में तुफान (टाइफ़ून) बहुत कम ही आते है। यहाँ 10 सेंटीमीटर (4 इंच) से अधिक वर्षा वाले औसतन केवल 6 दिन ही होते है।
जनसांख्यिकी
2005 में, शहर की अनुमानित आबादी 1,028,214 थी और जनसंख्या घनत्व 1,304.10 व्यक्ति प्रति किमी² था। शहर का कुल क्षेत्रफल 788.09 किमी² हैं। इस समय शहर के अधिकांश आबादी ट्रेन और मेट्रो स्टेशनों के करीब शहरी क्षेत्रों में बसते हैं।
सेन्दाई में औसत आयु 38.4 है, जो इस शहर को जापान के सबसे कम औसत आयु वाले शहरों में से एक बना देता है।
Sendai City Panorama from Site of Sendai Castle Keep Tower Base 2010-05-31.jpg 2000px माउंट आओबा पर स्थित सेन्दाई किले से शहर का दृश्य right rtl
अर्थव्यवस्था
सेन्दाई तोहोकु क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का केंद्र है, और यह क्षेत्र के रसद और परिवहन का अड्डा है। 2010 में सेन्दाई महानगर क्षेत्र की जीडीपी, 61.7 यूएस डॉलर बिलियन थी। http://www.csis.u-tokyo.ac.jp/UEA/uea_data_e.htm Metropolitan Employment Area (MEA) Data Yoshitsugu Kanemoto Center for Spatial Information Science, The University of Tokyo 10 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20190502161110/http://www.csis.u-tokyo.ac.jp/UEA/uea_data_e.htm 2 मई 2019 deadConversion rates - Exchange rates https://web.archive.org/web/20180201220924/https://data.oecd.org/conversion/exchange-rates.htm 1 फ़रवरी 2018 - OECD Data शहर की अर्थव्यवस्था खुदरा बाजारा और सेवाओं पर निर्भर करती है, रोज़गार का लगभग दो तिहाई हिस्सा इन्हीं दो उद्योग से आता हैं।
2016 में सेन्दाई के लिए अनुमानित सकल उत्पादन 45.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी।http://www.city.sendai.jp/kezai-chose/kurashi/machi/kezaikoyo/kezai/documents/2016koukaiban.pdf Industry in Sendai 2016 2016 Sendai City November 11, 2016 https://web.archive.org/web/20170214205738/http://www.city.sendai.jp/kezai-chose/kurashi/machi/kezaikoyo/kezai/documents/2016koukaiban.pdf 14 फ़रवरी 2017 dead क्षेत्र में वार्षिक वस्तु की बिक्री लगभग 73.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचती है, जबकि विनिर्मित सामान की मात्रा 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचती है। तोहोकु इलेक्ट्रिक पावर, बिजली के एक प्रमुख क्षेत्रीय सप्लायर, का मुख्यालय सेन्दाई में है। 2016 में, सेन्दाई पर्यटन ने अनुमानित 2.229 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित किया।
इन्हें भी देखें
टोक्यो
ओसाका
सन्दर्भ
श्रेणी:जापान के नगर
श्रेणी:जापान