411 REFERENCE · Wikipedia
दूध तलाई झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दूध तलाई झील DoodhTalai.jpg उदयपुर, राजस्थान 24.5684295 N 73.6847684 E region:IN_type:waterbody inline,title ताजे पानी की झील भारत 0.5 km 1.0 km 1.5 km² 9 m उदयपुर India Location of the lake in India.
दूध तलाई झील जो कि एक झील या छोटा तालाब है जो भारतीय राज्य राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित है यह महाराणा फ़तेह सिंह के निवास स्थान शिव पैलेस और पिछोला झील के निकट स्थित है। यह झील महाराणा प्रताप हवाई अड्डा से लगभग २४ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जबकि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन और उदयपुर सिटी बस डिपो से मात्र ४ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पहुंचे
इस झील तक पहुँचने के लिए बाहर से कई ट्रेनें आती रहती है जो उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकती हैDoodh Talai Lake दूध तलाई झील http://www.webindia123.com/city/rajasthan/udaipur/destinations/lakes/doodhtalai.htm 7 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170204213844/http://www.webindia123.com/city/rajasthan/udaipur/destinations/lakes/doodhtalai.htm 4 फ़रवरी 2017 dead जबकि महाराणा प्रताप हवाई अड्डा भी है तो लोग हवाई जहाज द्वारा भी पहुँचते हैं।
माणिक्य लाल वर्मा उद्यान
माणिक्य लाल वर्मा उद्यान जो (दूध तलाई उद्यान) के नाम से जाना जाता है जो पिछोला झील और दूध तलाई झील की शोभा बढ़ाते हैं। इसका निर्माण उदयपुर नगर परिषद ने सन १९९५ में करवाया था। यहां उद्यान तक पहुँचने तक सीढियां भी बनाई गयी है ताकि सरलता से पहुंचा जा सके साथ ही सबसे ऊपर करणी माता का मन्दिर भी है जिसमें करणी माता की मूर्ती भी है।
पंडित दीन दयाल उद्यान पार्क
इनके अलावा यहां एक छोटा उद्यान पार्क भी है जो पंडित दीन दयाल उद्यान पार्क नाम से जाना जाता है इसकी देख रेख अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ,उदयपुर करता है।
रस्सी का मार्ग
यहाँ पर एक रस्सी का मार्ग भी है जो पंडित दीन दयाल उद्यान पार्क के शीर्ष भाग पर स्थित है यह लगभग ५०० मीटर ऊंचा है। यह मोनो केबल का बनाया गया जिसपर महज ४ मिनट की सवारी की जाती है और पूरे शहर को ऊपर से अच्छे से देख सकते हैं।
इन्हें भी देखें
उदयपुर
उदयपुर के पर्यटन स्थल
पिछोला झील
सिटी पैलेस
सन्दर्भ
श्रेणी:उदयपुर के पर्यटन स्थल
श्रेणी:राजस्थान की झीलें
श्रेणी:उदयपुर की झीलें