Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रांस (2020 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ट्रांस अनवर रशीद अनवर रशीद विंसेंट वडक्कन विंसेंट वडक्कन फहाद फासिल गौतम मेनन नाज़रिया नाज़िम दिलीश पोथन चेम्बन विनोद जोस सौबिन शाहिर श्रीनाथ भासी विनायकन जैक्सन विजयन सुशीन श्याम अमल नीरद प्रवीण प्रभाकर अनवर राशीद एंटरटेनमेंट्स 2020 02 20 yes भारत 170 मिनट भारत मलयालम 35 करोड़Trance, Ayushmann Khurrana's Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Bhoot, Mafia, Bheeshma: Know Your Releases https://www.firstpost.com/entertainment/trance-ayushmann-khurranas-shubh-mangal-zyada-saavdhan-bhoot-mafia-bheeshma-know-your-releases-8064361.html फर्स्टपोस्ट 20 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20200221054250/https://www.firstpost.com/entertainment/trance-ayushmann-khurranas-shubh-mangal-zyada-saavdhan-bhoot-mafia-bheeshma-know-your-releases-8064361.html 21 फरवरी 2020 ट्रांस (ട്രാൻസ്) सन् 2020 की भारतीय मलयालम भाषा की एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक अनवर रशीद तथा लेखक विंसेंट वडक्कन हैं।एस आर प्रवीण ‘Trance’ movie review: A half-baked attempt, despite a sensational Fahadh Faasil 'ट्रांस' मूवी समीक्षा: सनसनीखेज फहद फ़ासिल के बावजूद, एक आधा-अधूरा प्रयास https://www.thehindu.com/entertainment/movies/trance-movie-review-a-half-baked-attempt-despite-a-sensational-fahadh-faasil/article30873400.ece द हिंदू 20 जुलाई 2024 en फ़िल्म में फहाद फासिल, गौतम मेनन, दिलीश पोथन, नाज़रिया नाज़िम, चेम्बन विनोद जोस, सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, विनायकन और अर्जुन अशोकन सहित कई कलाकार शामिल हैं। फ़िल्म की कहानी विजू प्रसाद (फासिल) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। विजू कन्याकुमारी में रहने वाला एक नास्तिक वक्ता है, जिसे एक एजेंसी द्वारा ईसाई पादरी के रूप में काम करने के लिए रखा जाता है। ट्रांस के द्वारा अनवर रशीद ने आठ साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की। उनकी आखिरी फ़िल्म सन् 2012 में जारी हुई उस्ताद होटल थी। ₹35 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म को कन्याकुमारी, मुंबई और दुबई में फ़िल्माया गया था। फ़िल्म को केरल में 20 फरवरी 2020 को और पूरे भारत में 28 फरवरी को रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म को समालोचकों की प्रशंसा मिली, जिसमें फिल्म के तकनीकी पहलुओं और कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा गया था। पटकथा विजू प्रसाद एक छोटा-मोटा प्रेरक वक्ता हैं, जो अपने छोटे भाई कुंजन के साथ कन्याकुमारी में रहता है। एक दिन मानसिक रूप से बीमार कुंजन आत्महत्या कर लेता है। विजू सबकुछ छोड़ कर मुंबई चला जाता है। मुंबई में विजू कविता नामक एक कास्टिंग निर्देशक से मिलता है, जिससे वह एक बार कन्याकुमारी में मिल चुका था। कविता विजू को सोलोमन डेविस और इसाक थॉमस से मिलवाती है, जो विजू को एक ईसाई पादरी के रूप में फर्ज़ी चमत्कार दिखाने के काम पर रख लेते हैं। विजू को कोच्चि भेजा जाता है, जहाँ उसे अवराचन द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और विजू का नाम बदलकर जोशुआ कार्लटन रख दिया जाता है। कलाकार फहाद फासिल –विजू प्रसाद उर्फ ​​पादरी जोशुआ कार्लटन गौतम मेनन – सोलोमन डेविस नाज़रिया नाज़िम – एस्तेर लोपेज़ दिलीश पोथन – अवराचन चेम्बन विनोद जोस – इस्साक थॉमस सौबिन शाहिर – मैथ्यू वर्गीस श्रीनाथ भासी – विजू के भाई कुंजन विनायकन – थोम्मिचन अर्जुन अशोकन – पॉल जिनु जोसेफ – डॉ॰जेस जॉन निर्माण मार्च 2016 के एक साक्षात्कार में फहाद फासिल ने खुलासा किया कि वह अनवर रशीद की अगली फ़िल्म में अभिनय करेंगे।संजीत सिद्धार्थन I would love to work with Abi again: Fahadh https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/I-would-love-to-work-with-Abi-again-Fahadh/articleshow/51408645.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 20 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20180820085643/https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/I-would-love-to-work-with-Abi-again-Fahadh/articleshow/51408645.cms 20 अगस्त 2018 en ट्रांस की आधिकारिक घोषणा जून 2017 में एक शीर्षक पोस्टर के साथ की गई थी।श्रुति शिक्षा Fahadh Faasil, Director Anwar Rasheed Team Up For Trance https://www.ndtv.com/india-news/fahadh-faasil-director-anwar-rasheed-team-up-for-trance-1718000 एनडीटीवी 20 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20180223171424/https://www.ndtv.com/india-news/fahadh-faasil-director-anwar-rasheed-team-up-for-trance-1718000 23 फरवरी 2018 en सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 6720802 श्रेणी:भारतीय फ़िल्में श्रेणी:मलयालम फ़िल्में